मतगणना के दौरान पारदर्शिता पर दें ध्यान

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान मतगणना कर्मियों को दी गयी जानकारी जहानाबाद नगर : नगरपालिका आम चुनाव 21 मई को संपन्न होना है. चुनाव के उपरांत मतगणना का कार्य कराया जायेगा इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी आरंभ कर दी गयी है. जिले में जहानाबाद नगर पर्षद तथा मखदुमपुर नगर पंचायत के लिए एसएस कॉलेज में स्ट्रांग […]

विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान मतगणना कर्मियों को दी गयी जानकारी

जहानाबाद नगर : नगरपालिका आम चुनाव 21 मई को संपन्न होना है. चुनाव के उपरांत मतगणना का कार्य कराया जायेगा इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी आरंभ कर दी गयी है. जिले में जहानाबाद नगर पर्षद तथा मखदुमपुर नगर पंचायत के लिए एसएस कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है जहां मतदान के उपरांत इवीएम मशीन को सुरक्षित रखा जायेगा. एसएस कॉलेज में ही मतगणना होगा. इसके लिए नगर पर्षद जहानाबाद तथा नगर पंचायत मखदुमपुर दोनों के लिए 14-14 टेबुल लगाये जा रहे हैं.
मतगणना कार्य में प्रत्येक टेबुल पर एक सुपरवाइजर तथा एक मतगणना कर्मी तैनात रहेंगे. गुरुवार को विकास भवन स्थित सभागार में मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया. इस दौरान पारदर्शिता पर विशेष ध्यान रखने तथा प्रशासन की निष्पक्षता पर प्रश्नचिहन नहीं लगे इसका ख्याल रखने को बताया गया.
प्रशिक्षण के दौरान वरीय उपसमाहर्ता संजय सिंह ने बताया कि इवीएम मशीन आने पर उसके सील को काउंटिंग एजेंट के सामने ही उसे दिखाकर तथा संबंधित कागजात को दिखलाकर खोलना है. मतगणना के उपरांत रिजल्ट प्रकाशन के दौरान भी काउंटिंग एजेंट को दिखा कर ही रिजल्ट प्रकाशित कराना है. प्रशिक्षण के दौरान डाटा संकलन के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया. सभी कंडीडेट से संबंधित कॉलम में डाटा संकलन कैसे करें इस बारे में बताया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन