प्रमुख सड़कों पर लगने लगीं अवैध दुकानें

Updated:
विज्ञापन

आशंका. अतिक्रमण से बनी रहती है हादसे की आशंका, लोगों को होती है परेशानी स्टेशन रोड की आधी सड़क पर कर लिया गया है अवैध कब्जा अस्पताल मोड़ बन गया है टेंपो का पड़ाव स्थल जहानाबाद : प्रशासन का अभियान शिथिल पड़ा और मनोबल बढ़ गया अतिक्रमणकारियों का. स्थिति यह हो गयी है कि एक […]

विज्ञापन

आशंका. अतिक्रमण से बनी रहती है हादसे की आशंका, लोगों को होती है परेशानी

स्टेशन रोड की आधी सड़क पर कर लिया गया है अवैध कब्जा
अस्पताल मोड़ बन गया है टेंपो का पड़ाव स्थल
जहानाबाद : प्रशासन का अभियान शिथिल पड़ा और मनोबल बढ़ गया अतिक्रमणकारियों का. स्थिति यह हो गयी है कि एक बार फिर शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर अवैध कब्जा कर लिये जाने से स्थिति विकट हो गयी है. अतिक्रमणकारियों ने अपना फन इस कदर फैला दिया है कि सभी प्रमुख सड़कें संकीर्ण हो गयी हैं. स्टेशन रोड में उंटा सब्जी मंडी का इलाका हो या फिर अरवल मोड़ और मलहचक मोड़ का. इन सभी स्थानों पर अवैध कब्जे का बोलबाला है.
राजाबाजार, अस्पताल मोड़, बतीस भंवरिया मोड़, पंचमहल्ला मोड़, शिवाजी पथ इन सभी स्थानों पर अतिक्रमण के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. स्टेशन रोड में उंटा सब्जी मंडी की हालत सबसे खराब है. सुबह और शाम इस स्थान पर कब किसकी जान दुर्घटना में चली जायेगी ऐसी आशंका बनी हुई है. वर्तमान समय में स्थिति यह है कि पूर्वाह्न छह बजे से दस बजे तक और अपराह्न चार बजे से रात नौ बजे तक उंटा सब्जी मंडी के बाहर एनएच 83 पर सब्जी के अलावा अन्य फुटपाथी दुकानें सजा दी जाती है. इस कारण एनएच का आधा भाग जाम रहता है. दुकानों के अलावा खरीदारों के वाहन सड़क पर खड़े कर दिये जाते हैं ऐसी स्थिति में सड़क पूरी तरह से जाम हो जाता है. इस स्थान पर अतिक्रमण के कारण ही पूर्व के दिनों में दो लोगों की जाने दुर्घटना में जा चुकी है.
गुस्साई भीड़ के द्वारा ट्रक जला दिया गया था. इन घटनाओं के बाद सजग हुआ प्रशासन का डंडा अतिक्रमणकारियों पर चला था. छोटी-बड़ी दुकानें, झुग्गी-झोपड़ियां, ठेले, गुमटी हटाये गये थे जिससे स्थिति में काफी सुधार हुआ था. सड़क चौड़ी दिखने लगी थी लेकिन अब स्थिति पूर्ववत हो गयी है. प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. अतिक्रमण हटाओ अभियान भी ठंडा पड़ चुका है. फलस्वरूप पुन: असमय लोगों के काल-कवलित होने की आशंका प्रबल हो गयी है.
फुटपाथों पर भी जमा लिया गया है अवैध कब्जा :शहर से गुजरने वाले एनएच 83 के दोनों तरफ नाले के ऊपर फुटपाथ का निर्माण कराया गया है जो पूरी तरह से अवैध कब्जे का शिकार है. काको मोड़ से लेकर उंटा मोड़ तक सड़क के दोनों किनारे फुटपाथ का अतिक्रमण कर लिया गया है. छोटे-छोटे सैलून, मटन-चिकेन और मछली-अंडे की दुकानें खोल दी गयी है .
इस राह से गुजरने वाले लोग बदवू से परेशान रहते हैं. शहर का यह प्रमुख इलाका पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में है. इसी तरह उंटा स्कूल से लेकर अरवल मोड़ होते हुए अस्पताल मोड़ तक के फुटपाथ पर तरह-तरह के व्यवसाय किये जा रहे हैं. एक तो की सड़क पर अवैध कब्जा ऊपर से फुटपाथों का अतिक्रमण कर लिये जाने से राहगिर बीच सड़क पर चलने को विवश रहते हैं उनके समक्ष दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है.
अरवल मोड़ व मलहचक मोड़ पर है तिहरा दबाव :शहर का हृदय स्थल कहा जाता है मलहचक और अरवल मोड़. परंतु दुर्भाग्य है कि इन दोनों स्थानों को पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में ले लिया गया है. सड़क पर तरह-तरह की दुकानें खोल देने, नाले पर अवैध दुकान बना लेने, मलहचक मोड़ पर नाले के ऊपर कच्चा मटन-मछली की कई दुकाने संचालित कर दिये जाने और अरवल मोड़ एवं राजाबाजार में सड़क पर सब्जी की दुकानें सजा दिये जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित रहता है.
जाम लग जाने से नाहक लोगों को घंटो परेशानी झेलनी पड़ रही है लेकिन इस स्थिति में सुधार के कोई प्रयास नहीं कि
ये जा रहे हैं. लोगों की परेशानी दिनोदिन बढ़ती ही जा रही है.
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा
अतिक्रमण की जटिल समस्या का समाधान फिर से किया जायेगा .इसके लिए विशेष तौर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा. जिन लोगों ने सड़क एवं फुटपाथ पर अवैध कब्जा जमा रखा है उन्हें सूचित किया जा रहा है. अवैध कब्जा नहीं हटाने पर अभियान के तहत उनके सामान जब्त कर अतिक्रमण को साफ कराया जायेगा. ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो़
संजीव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन