प्रथम दिन शैलपुत्री एवं ब्रहमचारिणी की हुई पूजा
जहानाबाद नगर : शक्ति की अधिष्ठात्री देवी की आराधना व उपासना का पर्व वासंतिक नवरात्र शुरू हो गया. कलश स्थापना के साथ नवरात्र आरंभ होने से माता मांडेश्वरी दरवार के साथ ही जिले के अन्य धार्मिक स्थलों एवं देवी मंदिरों को वातावरण भक्तिमय हो गया. बुधवार की अहले सुबह विधि विधान के साथ पूजा अर्चना […]
जहानाबाद नगर : शक्ति की अधिष्ठात्री देवी की आराधना व उपासना का पर्व वासंतिक नवरात्र शुरू हो गया. कलश स्थापना के साथ नवरात्र आरंभ होने से माता मांडेश्वरी दरवार के साथ ही जिले के अन्य धार्मिक स्थलों एवं देवी मंदिरों को वातावरण भक्तिमय हो गया. बुधवार की अहले सुबह विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ कलश की स्थापना हुई.
कलश स्थापना को लेकर सुबह 6.33 बजे से शुभ मुहूर्त आरंभ हो गया था जो 12.24 बजे तक रहा. मीन लग्न में सुबह 6.39 बजे तक तथा स्थिर लग्न में 8.17 बजे से 10.12 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना की गयी. कलश स्थापना को लेकर देवी मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर सुबह से हीं तैयारी जोरो पर था. एक तरफ कलश स्थापना को लेकर तैयारी चल रहा था वहीं दूसरी तरफ पुरोहित जजमान को पूजा के संबंध में आवश्यक निर्देश दे रहे थे.
कलश स्थापन के साथ हीं भक्त मां देवी की आराधना में लीन हो गये. नवरात्रा को लेकर दरधा-जमुना के संगम तट पर अवस्थित माता मांडेश्वरी का दरवार पूरी तरह सजा हुआ था. भक्तों को आने का सिलसिला भी थम नहीं रहा था. भक्त माता का जयकारा लगाते तथा जयघोष करते थक नहीं रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










