कनौदी के समीप ट्रेन से कट कर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के कनौदी गांव स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने अप लाइन पर ट्रेन से कट कर 30 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. घटना मंगलवार को अपराह्न में हुई. मृतक नितेश कुमार नगर थाना क्षेत्र के धनगावां गांव के निवासी परमधन शर्मा का पुत्र था. […]

विज्ञापन

जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के कनौदी गांव स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने अप लाइन पर ट्रेन से कट कर 30 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. घटना मंगलवार को अपराह्न में हुई. मृतक नितेश कुमार नगर थाना

क्षेत्र के धनगावां गांव के निवासी परमधन शर्मा का पुत्र था. इस संबंध में रेल थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है. जीआरपी के सब इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि अपराह्न में उन्हें सूचना मिली कि अप लाइन पर एक युवक की लाश पड़ी है. उसके शरीर पर ब्लू रंग का जिंस पैंट और लाल रंग का टी शर्ट है.
जब ट्रेन कनौदी के समीप से गुजर रही थी, उसी दौरान वह गिर पड़ा और ट्रेन की चपेट में आ जाने से कट गया. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मृतक के किसी परिजन को दी. सूचना पाकर परिजनों ने रेल थाने में पहुंच कर शव की पहचान की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन