सीबीएसइ दसवीं व बारहवीं की हुई परीक्षा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दसवीं में 11 तथा बारहवीं में 33 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित जहानाबाद,नगर : जिला मुख्यालय के दो परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसइ दसवीं व बारहवीं की परीक्षा स्वच्छ व कदाचार मुक्त माहौल में हुई. दसवीं के परीक्षार्थियों के लिए संस्कृत विषय की परीक्षा हुई. परीक्षा में 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 656 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. जिला मुख्यालय […]
विज्ञापन
दसवीं में 11 तथा बारहवीं में 33 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जहानाबाद,नगर : जिला मुख्यालय के दो परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसइ दसवीं व बारहवीं की परीक्षा स्वच्छ व कदाचार मुक्त माहौल में हुई. दसवीं के परीक्षार्थियों के लिए संस्कृत विषय की परीक्षा हुई. परीक्षा में 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 656 परीक्षार्थी उपस्थित रहे.
जिला मुख्यालय के डीएवी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर दसवीं की परीक्षा में 181 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 05 अनुपस्थित रहे. वहीं बाल विद्या निकेतन परीक्षा केंद्र पर 475 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए,
जबकि 06 परीक्षा से अनुपस्थित रहे. वहीं बारहवीं की कैमेस्ट्री विषय की परीक्षा में 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. बाल विद्या निकेतन परीक्षा केंद्र पर 200 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 26 अनुपस्थित रहे. वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर 158 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 07 परीक्षा से अनुपस्थित रहे. दसवीं व बारहवीं की परीक्षा को लेकर परीक्षा आरंभ होने से पूर्व व परीक्षा समाप्ति के उपरांत दोनों केंद्रों पर अभिभावकों की भीड़ देखी गयी. अभिभावक अपने -अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र तक छोड़ने और उन्हें वापस लाने के लिए केंद्र के बाहर नजर आ रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










