कचरे के कारण घर के पास बैठना भी मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : नगर पर्षद के वार्ड नंबर 20 की गलियां-नालियां तो पक्की हैं, पेयजल व रोशनी के भी प्रबंध हैं लेकिन जटिल समस्या है वार्ड के जाफरगंज पुल के समीप कूड़े-कचरे का ढेर रहना. यह समस्या वर्षों से बनी हुई है. स्थिति ऐसी रहती है कि उक्त इलाके में रहने वाले लोग अपने-अपने घर के […]

विज्ञापन

जहानाबाद : नगर पर्षद के वार्ड नंबर 20 की गलियां-नालियां तो पक्की हैं, पेयजल व रोशनी के भी प्रबंध हैं लेकिन जटिल समस्या है वार्ड के जाफरगंज पुल के समीप कूड़े-कचरे का ढेर रहना. यह समस्या वर्षों से बनी हुई है. स्थिति ऐसी रहती है कि उक्त इलाके में रहने वाले लोग अपने-अपने घर के दरवाजे पर या छत पर भी नहीं बैठ सकते. कारण है कचरे की ढेर से दुर्गंध फैलना. मनाही के बावजूद भी इस पर रोक नहीं लग रही है. इस गरमी में सड़ांध से बीमारी फैलने की भी आशंका है लोग परेशान हैं.

गंदगी के कारण हजारों लोग हो रहे परेशान
यह तसवीर है वार्ड नंबर 20 के सट्टी मोड़-जाफरगंज मुहल्ला के बीच दरधा नदी पर बनी पुलिया के पास डंप किये गये कूड़े के ढेर की. यहां पर आवासीय घरों के अलावा एक ओर राजकीय उर्दू प्राथमिक स्कूल है तो दूसरी ओर निजी नर्सिंग होम. इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं लेकिन यहां पर कचरे फेंके जाने से सभी वर्ग के लोग परेशान हैं. कूड़े का ज्यादा ढेर लग जाने पर गंदगी सड़क पर पसर जाती है. समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो रहा है.
कई घरों के लोग कचरा फेंकते हैं. मना करने पर गाली-गलौज देते हुए झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं. मेरे पति अकसर सफाई करते हैं. तब दरवाजे पर बैठने के लायक रहते हैं.
लालती देवी
एनजीओ के सफाई कामगार भी ट्राली से लाकर कचरा फेंक देते हैं. गंदगी सड़क तक फैल जाती है. गौरक्षणी, जाफरगंज एवं खानबहादुर रोड के लोगों को आवागमन करने में कचरे से गुजरना पड़ता है.
मो मुनाज आलम
एक तरह से डंपिंग जोन बना दिया गया है. नदी भी धीरे-धीरे संकीर्ण होती जा रही है. अतिक्रमण किया जा रहा है. नगर पर्षद में इसकी शिकायत की गयी है.
लीला देवी, वार्ड पार्षद
नगर पर्षद ने उक्त स्थल पर कूड़ा फेंकने पर रोक लगा रखे हैं .लेकिन सिविकसेंस की कमी रहने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं. मौका पाकर कूड़ा फेंक देते हैं. सूचना मिलते ही त्वरित सफाई करायी जाती है .
संजीव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन