धरना को सफल बनाने का लिया गया निर्णय

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद सदर : शहर के ठाकुरबाड़ी स्थित वरीय मनोरंजन भवन में बिहार पेंशनर समाज के जिला इकाई की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता रामाधार सिंह ने की. बैठक में बिहार राज्य पेंशनर समाज के 36 वें अधिवेशन के आलोक में 1 जनवरी 2016 से हु ब हु केंद्रीय कर्मचारियों की भांति सातवें वेतन के अनुशंसा […]

विज्ञापन

जहानाबाद सदर : शहर के ठाकुरबाड़ी स्थित वरीय मनोरंजन भवन में बिहार पेंशनर समाज के जिला इकाई की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता रामाधार सिंह ने की. बैठक में बिहार राज्य पेंशनर समाज के 36 वें अधिवेशन के आलोक में 1 जनवरी 2016 से हु ब हु केंद्रीय कर्मचारियों की भांति सातवें वेतन के अनुशंसा के आलोक में अभी तक बिहार सरकार ने लागू नहीं किया है. जिस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गयी. बैठक में नि:शुल्क चिकित्सा तथा पांच सौ रुपया प्रतिमाह चिकित्सा भत्ता के लिए अागामी 28 मार्च को पटना के गर्दनीबाग के समीप धरना देने का निर्णय लिया गया. बैठक में धरना को सफल बनाने का भी निर्णय लिया गया.

बैठक में माछील के शिक्षक मगही लेखक पेंशनर मुन्नीलाल सिन्हा तथा अमरपुर काको के राजेश्वर प्रसाद सिंह के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. बैठक में पेंशनर समाज के सचिव बैजनाथ प्रसाद शर्मा, कामता शर्मा, देवेंद्र नारायण सिंह, रामदेव, राजेंद्र शर्मा, वंशीधर शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन