प्रोपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद : शहर के पटना-गया रोड एनएच 83 पर आइसीआइसीआइ बैंक के पास शुक्रवार की शाम सवा छह बजे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने प्रोपर्टी डीलर चंद्रशेखर यादव (50 वर्ष) को गोली मार दी. उन्हें पेट, पंजरा और बांह में तीन गोलियां लगी हैं. सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर […]
विज्ञापन
जहानाबाद : शहर के पटना-गया रोड एनएच 83 पर आइसीआइसीआइ बैंक के पास शुक्रवार की शाम सवा छह बजे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने प्रोपर्टी डीलर चंद्रशेखर यादव (50 वर्ष) को गोली मार दी. उन्हें पेट, पंजरा और बांह में तीन गोलियां लगी हैं. सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर किया गया है. चंद्रशेखर यादव मूल रूप से भरथुआ गांव के निवासी हैं. शहर स्थित ठाकुरबाड़ी मोड़ के पास भी उनका घर है. चंद्रशेखर यादव जमीन की खरीद-बिक्री का काम करते हैं.
उनका ट्रक भी है और कमेटी भी चलाते हैं. घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है. आशंका है कि पैसे के लेन-देन के विवाद में उन पर हमला किया गया है. घटना की सूचना पाते ही नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया व सदर अस्पताल में जाकर घायल व्यक्ति की स्थिति देखी.
चंद्रशेखर यादव अपनी बाइक पर सवार होकर स्टेशन की ओर से कुछ समान लेकर लौट रहे थे. जब वे उक्त बैंक के पास एनएच से गुजर रहे थे, उसी दौरान एक बाइक पर सवार हेलमेट लगाये तीन अपराधियों ने उन पर गोलियां चला दी और अरवल मोड़ की तरफ भाग निकले. जख्मी हालत में वे सड़क पर गिर गये. कुछ लोगों ने उन्हें टेंपो से सदर अस्पताल पहुंचाया. देखते ही देखते सदर अस्पताल में उनके परिजन और शुभचिंतकों की भीड़ लग गयी. लहूलुहान हालत में उन्हें पटना रेफर किया गया. उनको पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










