नकदी समेत डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन

शहर के पूर्वी ऊंटा मुहल्ला में खाली घर पाकर चोरों ने घटना को दिया अंजाम पीड़ित ने पड़ोसी पर व्यक्त किया शक, एफआइआर दर्ज जहानाबाद : शहर के पूर्वी ऊंटा मुहल्ला में बतौर किरायेदार के रूप में रहने वाले धर्मेंद्र पासवान के घर में चोरी हो गयी. इनके घर से सोने-चांदी के आभूषण, एलसीडी टीवी […]

विज्ञापन
शहर के पूर्वी ऊंटा मुहल्ला में खाली घर पाकर चोरों ने घटना को दिया अंजाम
पीड़ित ने पड़ोसी पर व्यक्त किया शक, एफआइआर दर्ज
जहानाबाद : शहर के पूर्वी ऊंटा मुहल्ला में बतौर किरायेदार के रूप में रहने वाले धर्मेंद्र पासवान के घर में चोरी हो गयी. इनके घर से सोने-चांदी के आभूषण, एलसीडी टीवी और 45 हजार नकद रुपये समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चोर ले भागे. खाली घर पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया.
चोरी की इस घटना के संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति पर चोरी करने का शक व्यक्त किया गया है. मामला दर्ज कर नगर थाने की पुलिस तहकीकात कर रही है. किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
घटना के संबंध में बताया गया है कि धर्मेंद्र पासवान मूल रूप से कल्पा ओपी के देवसी खंधा गांव के निवासी हैं और पूर्वी ऊंटा मुहल्ले में नागेंद्र कुमार नारायण के घर में किरायेदार के रूप में रहते हैं. 12 मार्च को वह अपने परिवार के साथ अपनी बड़ी मां के श्राद्ध कर्म में अपने गांव देवसी खंधा चले गये थे. गुरुवार को जब वे लौटे और अपने घर की हालत देखी तो वे हतप्रभ हो गये. उनके घर का सारा सामान तितर-बितर था.
कमरे में रखे बक्से और आलमीरा के ताले टूटे हुए थे. उन्होंने पुलिस को सूचित किया है कि चोरों का गिरोह सोने की कानवाली, झुमका, मंगलसूत्र, चेन, मंगटीका, सात चांदी के पायल, 17 हजार रुपये मूल्य का एलसीडी और 45 हजार रुपये नकद ले भागा. उन्होंने एफआइआर में अपने पड़ोसी सागर नाम के युवक पर चोरी करने का संदेह व्यक्त किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन