दुकान को लेकर हिंसक झड़प, तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के थाना रोड बड़ी मसजिद के समीप एक जमीन पर बनी दुकान की दावेदारी को लेकर चाचा-भतीजा के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. बुधवार को पूर्वाह्न में हुई घटना के दौरान हॉकी स्टिक और लोहे के रॉड से प्रहार किया, जिसमें एक गुट के चाचा मो मुस्ताक आलम और […]

विज्ञापन
जहानाबाद : शहर के थाना रोड बड़ी मसजिद के समीप एक जमीन पर बनी दुकान की दावेदारी को लेकर चाचा-भतीजा के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. बुधवार को पूर्वाह्न में हुई घटना के दौरान हॉकी स्टिक और लोहे के रॉड से प्रहार किया, जिसमें एक गुट के चाचा मो मुस्ताक आलम और उनके दो पुत्र मो अब्दूल्ला व मो फारूख का सिर फट गया. बीचली मुहल्ला के निवासी उक्त घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.
इस संबंध में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में घायल मो मुस्ताक के भतीजा मो जिशान और मो छोटू समेत छ: लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. जिशान और इसके भाई छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दुकान को लेकर पारिवारिक विवाद में हुई घटना के संबंध में जख्मी मुस्ताक ने अपने बयान में कहा है कि पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे वह और उनके तीन पुत्र नेट प्वाइंट नामक दुकान में बैठे थे उसी दौरान उसका भतीजा मो जिशान अपने सहयोगियों के साथ आया और लोहे की रॉड व हॉकी स्टिक से हमला कर उन्हें और उनके दो पुत्रों को जख्मी कर दिया. सोने की चेन और नकद रुपये व दुकान का सामान समेत हजारों रुपये की संपत्ति लूटकर ले भागने और दुकान में तोड़-फोड़ करने का उन्होंने आरोप लगाया है.
उधर दूसरे गुट के मो जिशान ने अपने चाचा मो मुस्ताक और उनके तीन पुत्रों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एफआइआर दर्ज करायी है.
आरोप लगाया है कि अभियुक्तों ने मारपीट कर रुपये और चेन छीन ली. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. बताया गया है कि दुकान को लेकर दोनों गुटों के बीच वर्षों से विवाद चला आ रहा है. पूर्व में भी मारपीट की घटना हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन