15 मिनट विलंब से खुली पटना-हटिया एक्सप्रेस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ट्रैक प्वांइट में गड़बड़ी के कारण ट्रैक चेंज नहीं हो पा रहा था जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड पर सोमवार को जहानाबाद स्टेशन के समीप ट्रैक इंटरलॉक प्वाइंट में आयी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 18625 अप पटना-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस को कुछ देर के लिए जहानाबाद स्टेशन पर खड़ा रहना पड़ा. हालांकि रेलकर्मियों की तत्परता की […]
विज्ञापन
ट्रैक प्वांइट में गड़बड़ी के कारण ट्रैक चेंज नहीं हो पा रहा था
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड पर सोमवार को जहानाबाद स्टेशन के समीप ट्रैक इंटरलॉक प्वाइंट में आयी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 18625 अप पटना-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस को कुछ देर के लिए जहानाबाद स्टेशन पर खड़ा रहना पड़ा. हालांकि रेलकर्मियों की तत्परता की वजह से ट्रैक प्वांइट की गड़बड़ी को जल्द ही सुधार दिया गया.
ट्रैक प्वांइट में आयी गड़बड़ी की वजह से 15 से 20 मिनट ट्रेन को स्टेशन पर ही खड़ा रहना पड़ा. तकनीकी गड़बड़ी दूर होने के बाद ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दे ट्रेन को खुलवाया गया. बताया जाता है कि अप पटना-हटिया एक्सप्रेस जैसे ही जहानाबाद स्टेशन पर आकर खड़ी हुई कि ट्रैक प्वांइट में गड़बड़ी उत्पन्न हो गयी. ट्रैक प्वांइट में गड़बड़ी आ जाने के कारण ट्रैक चेंज नहीं हो पा रहा था. गड़बड़ी की शिकायत मिलते ही स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना संबंधित कर्मी को दिया तथा ट्रैक प्वांइट पर उत्पन्न गड़बड़ी को दूर करते हुए 15 से 20 मिनट में ट्रेन को खुलवाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










