वभना महादलित टोले में हुई सघन छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

धंधेबाजों को पकड़ने गयी थी पुलिस, नहीं मिली शराब जहानाबाद : शराब का कारोबार किये जाने की गुप्त सूचना पाकर पुलिस ने सोमवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के वभना महादलित टोले में सघन छापेमारी की लेकिन कुछ भी जब्त नहीं हुआ. पुलिस को दूर से ही आते देख शराब के धंधेबाज उत्तर दिशा की […]

विज्ञापन

धंधेबाजों को पकड़ने गयी थी पुलिस, नहीं मिली शराब

जहानाबाद : शराब का कारोबार किये जाने की गुप्त सूचना पाकर पुलिस ने सोमवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के वभना महादलित टोले में सघन छापेमारी की लेकिन कुछ भी जब्त नहीं हुआ. पुलिस को दूर से ही आते देख शराब के धंधेबाज उत्तर दिशा की ओर भाग निकला था. छापेमारी में एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव, नगर थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार के अलावा परसविगहा थाना और कल्पा ओपी की पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में एसएसबी के जवान शामिल थे.
शराबबंदी के बाद पहली होली करीब रहने के मद्देनजर उक्त छापामारी की गयी. पुलिस को सूचना मिली थी कि वभना महादलित टोले में इन दिनों शराब का धंधा जोरों पर चल रहा है. होली पर्व के मद्देनजर वहां शराब चुलायी और उसकी बिक्री की जा रही है. सूचना के आलोक में एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस पदाधिकारियों की टीम महादलित टोले में गयी और कई घरों की सघन तलाशी ली. बताया जाता है कि शराब के कारोबारियों को पुलिस के आने की भनक पहले ही मिल गयी थी
और धंधेबाज शराब को ठिकाना लगाते हुए टोले से निकल भागे थे. बता दें कि वभना महादलित टोला में वर्षों से शराब चुलाई कर उसकी बिक्री किये जाने का धंधा होते आया है. बीच-बीच में छापेमारी के दौरान देसी शराब जब्त हुई है और कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इसी टोले में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किये गये तीन धंधेबाजों को पुलिस ने पूर्व में पकड़ा था, जिसका विरोध करते हुए टोले के महादलितों ने पुलिस दल पर हमला कर एक दारोगा समेत चार पुलिकर्मियों को घायल कर अभियुक्तों को छुड़ा लिया था.
हालांकि बाद में बड़ी संख्या में वहां गयी पुलिस ने छापेमारी कर आधे दर्जन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन