276 बोतल शराब के साथ छह गिरफ्तार
कार्रवाई. शहर से सटे पिंजौर से पकड़ी शराब की बड़ी खेप, मवेशी घर में छिपाकर रखी थी शराब जहानाबाद/रतनी : शराबबंदी के बावजूद जिले से शराब की खेप पकड़ी जा रही है. होली करीब आते ही शराब तस्करों का एक बड़ा नेटवर्क ग्रामीण इलाकों में शराब का भंडारण कर ऊंचे दामों में सौदा करते हैं. […]
कार्रवाई. शहर से सटे पिंजौर से पकड़ी शराब की बड़ी खेप, मवेशी घर में छिपाकर रखी थी शराब
जहानाबाद/रतनी : शराबबंदी के बावजूद जिले से शराब की खेप पकड़ी जा रही है. होली करीब आते ही शराब तस्करों का एक बड़ा नेटवर्क ग्रामीण इलाकों में शराब का भंडारण कर ऊंचे दामों में सौदा करते हैं. इसी कड़ी में बीते शनिवार की देर रात पुलिस ने परसबिगहा थाना क्षेत्र के पिंजौर गढ़ पर स्थित कमलेश शर्मा के मकान में छापेमारी कर 276 बोतल अंगरेजी शराब बरामद की. एसपी आदित्य कुमार को मिली सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने चिंहित ठिकाने की घेराबंदी कर तलाशी के दौरान शराब के साथ छह तस्करों समेत दो बाइक और छह मोबाइल जब्त किया. पुलिस सीडीआर निकालने की तैयारी भी कर रही है.
ताकि तस्करों के नेटवर्क का पता चल सके. एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव और एएसपी अभियान अनिल कुमार सिंह ने परसबिगहा थाने में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि जहां से शराब जब्त की गयी है वह मकान काफी पुराना है वहां मवेशी बांधे जाते हैं. उसी मवेशी घर में शराब का भंडारण किया जाता है और शहर में लाकर बेची जाती थी. होली पर्व को लेकर तस्कर आसपास के कई और ठिकानों पर भी शराब का भंडारण कर रहे हैं, जिसकी सूचना मिलते ही छापामारी की जायेगी. बीते शनिवार को शराब तस्करों के खिलाफ 24 घंटे के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया गया था. चिंहित ठिकानों को खंगाला गया. इस अभियान में पुलिस को उक्त उपलब्धि हाथ लगी. छापेमारी के दौरान एएसपी संजय सिंह भी मौजूद थे.
शहर का मंटू है तस्करों का सरगना :पुलिस द्वारा पकड़े गये तस्करों में कमलेश शर्मा, अजय कुमार, सतीश शर्मा, सौरभ प्रभाकर उर्फ सोनू ,पवन कुमार , चिंटू कुमार सभी पिंजौर गढ़ के निवासी हैं. देर रात तस्कर जश्न मनाने की तैयारी कर रहे थे. इसकी भनक लगते ही पुलिस ने सभी को दबोच लिया. छापेमारी के दौरान तस्करों का सरगना मंटू शर्मा भाग निकला. पकड़े गये लोगों ने बताया कि मंटू ही सरगना है. मंटू ने ही यहां तक शराब की खेप पहुंचायी थी. पुलिस के समक्ष अन्य तस्करों ने यह भी कहा कि नाजायज शराब बेच कर मंटू ने चंद दिनों में ही अकूत संपत्ति अर्जित कर ली है. हाल के दिनों में एक नयी स्काॅर्पियों भी इसने खरीदी है जिसका उपयोग शराब लाने और पहुंचाने के लिए किया जाता है.
होली के लिए किया जा रहा था शराब का भंडारण :पुलिस ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए तस्करों ने पिंजौर में अपना नया ठिकाना बनाया था. जहां से शहर काफी नजदीक है. शराबियों द्वारा डिमांड के बाद ऊंची कीमत लेकर यहां से शराब की सप्लाइ की जाती थी. पुलिस ने 375 एमएल के 240 बोतल एवं 900 एमएल के 36 बोतल पकड़े हैं. वहीं फरार तस्करों का सरगना मंटू को पकड़ने की मुहिम में पुलिस जुटी है.
30 लीटर निर्मित शराब व जावा महुआ नष्ट :अरवल ग्रामीण. सदर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में दूना छपरा के सोन दियारा क्षेत्र में बनायी जा रही शराब की भट्ठी को नष्ट किया गया. इस दौरान जावा महुआ निर्मित 30 लीटर शराब भी नष्ट की गयी. इस संदर्भ में सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सोन दियारा क्षेत्र में शराब बनाने की भट्ठी लगायी गयी है. जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. इस दौरान भट्ठी में उपयोग होने वाले बरतन ड्राम व 30 लीटर निर्मित शराब को बरामद किया. वहीं जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस आने की भनक पाकर संचालक फरार हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










