हत्या कर शव को कुएं में फेंका
मसौढ़ी/ मोदनगंज : कादिरगंज पुलिस ने रविवार की सुबह कुएं से युवक का शव बरामद किया है. इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब मृत युवक जहानाबाद के ओकरी थाना के छोटकी मठ निवासी कमलेश कुमार की मां फुलमती देवी ने रविवार की शाम अपने पुत्र की हत्या कर कुंए में शव […]
मसौढ़ी/ मोदनगंज : कादिरगंज पुलिस ने रविवार की सुबह कुएं से युवक का शव बरामद किया है. इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब मृत युवक जहानाबाद के ओकरी थाना के छोटकी मठ निवासी कमलेश कुमार की मां फुलमती देवी ने रविवार की शाम अपने पुत्र की हत्या कर कुंए में शव फेंकने का आरोप कादिरगंज थाना के महुआबाग निवासी बृजनंदन यादव, बल्लम यादव , सत्येंद्र यादव एवं बिजेंद्र यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करा दी है.
इधर, पुलिस ने बताया कि दर्ज करायी गयी प्राथमिकी की सत्यता की जांच पुलिस कर रही है.जांच के बाद पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई करेगी .गौरतलब है कि कादिरगंज पुलिस ने रविवार की सुबह थाना के महुआबाग खंधा स्थित एक कुंए से युवक का शव बरामद किया .बाद में उसकी पहचान जहानाबाद के ओकरी थाना के छोटकी मठ निवासी कमलेश कुमार के रूप में की गयी .इधर, शव की खबर मिलने के करीब 10 घंटे बाद मृतक की मां कुलवंती देवी ने नामजदों के विरुद्ध आरोप लगाया है कि सभी बीती शाम उसके घर पर हथियार के साथ आ धमके और मेरे पुत्र को लेकर महुआबाग की ओर चले गये . बाद में उसके पुत्र का शव कुंए से बरामद किया गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










