मस्तान को बरखास्त कर गिरफ्तार कराये सरकार
जहानाबाद नगर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि मद्य निषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने जितना बड़ा अपराध किया है वह माफी के लायक नहीं है. इस अपराध के लिए माफी मांग लेना पर्याप्त नहीं है. मुख्यमंत्री मस्तान को बरखास्त कर उन्हें गिरफ्तार कराये. गांधी स्मारक इंटर विद्यालय के समीप स्थित […]
जहानाबाद नगर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि मद्य निषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने जितना बड़ा अपराध किया है वह माफी के लायक नहीं है. इस अपराध के लिए माफी मांग लेना पर्याप्त नहीं है. मुख्यमंत्री मस्तान को बरखास्त कर उन्हें गिरफ्तार कराये. गांधी स्मारक इंटर विद्यालय के समीप स्थित उषा रानी हेरिटेज में पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि जलील मस्तान ने सभी मर्यादाओं को तोड़ दिया है. देश के प्रधानमंत्री के संबंध में अमर्यादित और असंवैधानिक भाषा का प्रयोग करना कहीं से भी उचित नहीं है. बिहार के मुख्यमंत्री को इसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री को बरखास्त करना चाहिए.
मुख्यमंत्री अगर मंत्री को बरखास्त नहीं करते हैं तो पार्टी आगे और भी कड़ा कदम उठाने को बाध्य होगी. उन्होंने विधान परिषद चुनाव के संबंध में कहा कि मगध प्रमंडल की स्नातक व शिक्षक दोनों सीट एन डी ए का सीटिंग सीट है और दोनों प्रत्याशी भी सीटिंग प्रत्याशी है. केंद्र की सरकार शिक्षित युवाओं तथा बेरोजगारों को रोजगार देने की काम कर रही है. गांव, गरीब व किसान के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी शिक्षकों का सम्मान करती है. गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु की परंपरा का सम्मान पार्टी द्वारा किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










