युवाओं को सही दिशा दिखा रहा नेहरू युवा केंद्र: वर्मा

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : मखदुमपुर प्रखंड के सुमेरा पंचायत में नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाया जा रहा युवा नेतृत्व सह सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया. कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पीएचइडी सह विधि मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने कहा कि युवाओं को सही दिशा में ले जाने के लिए नेहरू […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : मखदुमपुर प्रखंड के सुमेरा पंचायत में नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाया जा रहा युवा नेतृत्व सह सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया. कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पीएचइडी सह विधि मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने कहा कि युवाओं को सही दिशा में ले जाने के लिए नेहरू युवा केंद्र हमेशा कार्य कर रही है.

इसी के तहत गांवों में प्रशिक्षण का आयोजन कर युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत की जा रही है. गांव-गांव में युवाओं का क्लब खोलकर उनके विकास में केंद्र के माध्यम से भविष्य के लिए जागरूक किया जा रहा है. इस अवसर पर युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार ने कहा कि इस आवासीय प्रशिक्षण में पारंपरिक भारतीय नैतिक मूल्य, सामाजिक शिक्षा, पंचायतीराज की सामुदायिक विकास में उपयोगिता,

केंद्र व राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, योग का जीवन में महत्व, व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल, कार्यक्रम प्रबंधन के तरीके एवं उसमे आने वाली रुकावटों का समाधान, भारतीय राष्ट्रीय एकता, सद्भाव तथा कंप्यूटर- सूचना प्राद्यौगिकी का सामाजिक विकास में योगदान, कैशलेस व्यवस्था से राष्ट्रीय प्रगति की ओर बढ़ने आदि की जानकारी दी. इस अवसर पर जिला पार्षद धर्मेंद्र पासवान ने कहा कि यह प्रशिक्षण भारतीय सभ्यता संस्कृति को जिंदा रखने में अहम भूमिका निभाता है. वहीं विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री मुकेश कुमार ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के जिला युवा समन्वयक नरेंद्र राय ने किया. जबकि संचालन रामप्रवेश तिवारी ने किया . कार्यक्रम को दयानंद प्रसाद, मुचकुंद तिवारी, राजेश कुमार ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन अमीत कुमार ने किया .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन