दो छात्रों को मिला स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम के तहत स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड देने का निर्णय लिया गया था. इसी के तहत अंतिम रूप से चयनित दो छात्रों को जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में जिला योजना पदाधिकारी अर्जून प्रसाद द्वारा स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया गया. […]

विज्ञापन
जहानाबाद नगर : सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम के तहत स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड देने का निर्णय लिया गया था. इसी के तहत अंतिम रूप से चयनित दो छात्रों को जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में जिला योजना पदाधिकारी अर्जून प्रसाद द्वारा स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया गया.
जिले के नौ छात्रों का अंतिम रूप से चयन स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए चयन किया गया है लेकिन सात अन्य छात्र के उपस्थित नहीं होने के कारण दो छात्रों को स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया गया. इसमें एक छात्र मनीष कुमार जो सामान्य वर्ग से आता है उसे दो लाख 88 हजार रुपये तथा रंजीत कुमार जो बीसी टू वर्ग से आता है उसे चार लाख रुपये तक का ऋण उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दिया जायेगा.
इस मौके पर जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना बिहार सरकार की महत्वपूर्ण और महात्वाकांक्षी योजना है.
इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए छात्रों को शिक्षा ऋण उपलब्ध कराना है. यह योजना 12 वीं पास छात्रों को उच्च शिक्षा को और आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा ऋण की सुविधा देती है. शिक्षा ऋण के रूप में चार लाख तक का लोन मिलता है. उन्होंने कहा कि अक्सर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए लोन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार उनकी आर्थिक हालात को देखते हुए बैंक द्वारा लोन देने से मना कर दिया जाता है. जिसके कारण मेघावी छात्र अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते हैं. इस अवसर पर निबंधन सह परामर्श केंद्र के कर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन