गबन का आरोपित स्वास्थ्य विभाग का क्लर्क गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

राशि हड़पने व अभिलेखों को गायब करने का आरोप जहानाबाद : ओकरी ओपी की पुलिस ने गुरुवार को गबन के आरोपित स्वास्थ्य विभाग के लिपिक रमेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. वह घोसी प्रखंड के सोनवां स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित है. ओकरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत रहने के दौरान वहां […]

विज्ञापन

राशि हड़पने व अभिलेखों को गायब करने का आरोप

जहानाबाद : ओकरी ओपी की पुलिस ने गुरुवार को गबन के आरोपित स्वास्थ्य विभाग के लिपिक रमेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. वह घोसी प्रखंड के सोनवां स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित है. ओकरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत रहने के दौरान वहां के तत्कालीन चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ मो इकबाल हैदर और अन्य लोगों के साथ जालसाजी कर विभाग के लाखों रुपये का गबन करने और विभागीय अभिलेखों का प्रभार नहीं देकर कागजात गायब करने के उसपर आरोप है. इस मामले में उसे निलंबित कर दिया गया था. सुबह में जहानाबाद शहर के राजाबाजार उत्तरी दौलतपुर मुहल्ला स्थित उसके आवास पर भी पुलिस ने छापेमारी की थी. थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि उसकी
गबन का आरोपित स्वास्थ्य…
गिरफ्तारी घोसी ब्लॉक के पास की गयी. गिरफ्तार क्लर्क को जेल भेजा गया है. उसके विरुद्ध वर्ष 2016 में विभिन्न धाराओं के तहत तीन प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी थीं. पुलिस के अनुसार आरोपित लिपिक पर एक ही अवधि का वेतन दो बार निकाल कर सरकारी रुपये के गबन करने का मामला भी दर्ज हुआ था. इसमें रमेश कुमार, डाॅ इकबाल हैदर के अलावा जगदीश प्रसाद की मिलीभगत रहने का आरोप लगाया गया था. आरोपित लिपिक को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन