आर्म्स एक्ट में तीन वर्ष की सजा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जुर्माना न देने पर छह माह अतिरिक्त होगी सजा जहानाबाद नगर : एसीजेएम आरके रजक ने आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपित बैजू यादव ग्राम श्रीपुर थाना घोसी को धारा 25 (1-बी) ए एवं 26 आर्म्स एक्ट में दोषी पाते हुए तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही 2000 रुपये अर्थदंड की […]
विज्ञापन
जुर्माना न देने पर छह माह अतिरिक्त होगी सजा
जहानाबाद नगर : एसीजेएम आरके रजक ने आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपित बैजू यादव ग्राम श्रीपुर थाना घोसी को धारा 25 (1-बी) ए एवं 26 आर्म्स एक्ट में दोषी पाते हुए तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही 2000 रुपये अर्थदंड की सजा भी सुनायी है.अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी.
अभियुक्त बैजू यादव के विरुद्ध तत्कालीन थानाध्यक्ष घोसी उमेश कुमार सिंह ने घोसी थाना कांड 182/2011 दर्ज कराया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि गुप्त सूचना मिली थी कि बैजू यादव के घर श्रीपुर में हत्या का फरार अभियुक्त छुपा हुआ है.
सूचना मिलने पर सशस्त्र पुलिस बल के साथ 21 जुलाई 2011 को डेढ़ बजे दिन में छापेमारी किया तो अभियुक्त के घर से एक लोडेड देसी राइफल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










