धूमधाम से मनायी रैदास जयंती

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : जिले के शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक संत रैदास की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. शहर के अम्बेदकर नगर में संत रैदास की प्रतिमा स्थापित कर रैदास जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. 640वें संत के रूप में मनाये जाने वाले रैदास जयंती समारोह की अध्यक्षता अरविंद दास ने की. जबकि समारोह का उद्घाटन […]

विज्ञापन

जहानाबाद : जिले के शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक संत रैदास की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. शहर के अम्बेदकर नगर में संत रैदास की प्रतिमा स्थापित कर रैदास जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. 640वें संत के रूप में मनाये जाने वाले रैदास जयंती समारोह की अध्यक्षता अरविंद दास ने की. जबकि समारोह का उद्घाटन जिला पार्षद अध्यक्ष आभा रानी ने किया. मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह में पहुंचे स्थानीय विधायक मुन्द्रिका सिंह यादव ने संत रैदास की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के उत्थान में शिक्षा की अहम भूमिका होती है. उन्होंने हर वर्ग के लोगों से शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया.

ग्रामीण क्षेत्र में भी संत रैदास की जयंती पर कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर शहर के अम्बेदकर नगर में शनिवार को संध्या सात बजे से रैदास जयंती समारोह पर दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. वहीं रविवार को शहर में शोभा यात्रा निकाला जायेगा. इस समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

धूमधाम से मना संत रैदास का जन्म उत्सव :करपी(अरवल). प्रखंड क्षेत्र के परहावां गांव में संत शिरोमणि रैदास जी का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया. रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र के जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी तथा मुखिया राकेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. संत शिरोमणि रैदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रैदास जी के जन्म वाराणसी के पास चौदहवीं शताब्दी में हुआ था और उसकी मृत्यु 1528 ई में हुई थी. रैदास जी सनातन धर्म के सच्चे अनुआयी थे. वह अपने पुश्तैनी काम चमड़े का जूता बनाने का काम करते थे. इसके बाद भी वह एक महान संत बने. उनके जीवन से हम सभी को शिक्षा लेना चाहिए. अध्यक्षता दिनेश रविदास तथा संचालन शंकर राम ने किया. इस मौके पर भाजपा महामंत्री वेंकटेश शर्मा, चांद राम, दिनेश शर्मा, भरत सिंह भारती, रमेश पांडेय, सरपंच रामाधार चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन