पालकी यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
आस्था. सांईंं मंदिर के वार्षिकोत्सव पर लगा भंडारा शहर में बाबा की पालकी यात्रा निकाली गयी थी भव्य भंडारे का आयोजन जहानाबाद : श्री साईं दर्शन मंदिर का छठा वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर साईं बाबा के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालूओं की भीड़ उमड़ी थी. एरोड्राम […]
आस्था. सांईंं मंदिर के वार्षिकोत्सव पर लगा भंडारा
शहर में बाबा की पालकी यात्रा निकाली गयी थी
भव्य भंडारे का आयोजन
जहानाबाद : श्री साईं दर्शन मंदिर का छठा वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर साईं बाबा के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालूओं की भीड़ उमड़ी थी. एरोड्राम से पूरब विजय नगर स्थित साईं बाबा के मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. वार्षिकोत्सव के मौके पर पूर्वाह्न में विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया गया. इसके बाद शाम में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालूओं ने वहां जाकर प्रसाद ग्रहण किया. विजय नगर का पूरा इलाका साईं बाबा के जयघोष से गूंज रहा था. वहां मेला भी लगाया गया था.
मंदिर निर्माण सेवा समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिरडी वाले साईं बाबा के आरती के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा. प्रसाद वितरण को लेकर एवं उमड़ी भीड़ को देखते हुए महिलाएं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार लगाये गये थे. मंदिर परिसर से घर लौटने वाले लोगों के हाथों में प्रसाद दिख रहा था. बाबा के दर्शन और प्रसाद के लिए लोगों में ललक थी. लोग प्रसाद पाकर अपने को धन्य महसूस कर रहे थे. एक दिन पूर्व मंगलवार को शहर में बाबा की पालकी यात्रा निकाली गयी थी. बाजे-गाजे के साथ पालकी यात्रा शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों से गुजरा और वापस मंदिर परिसर पहुंचा . इस मौके पर मयंक मौलेश्वर, आकाश मिश्र, दिलीप कुमार, विशाल कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में साईं भक्त उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










