प्रशासनिक तंत्र की विफलता का खामियाजा भुगत रहे छात्र

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : जिले के छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन ने पिछले दिनों बिहार एसएससी की परीक्षा में पेपर लीक होने की घटना की घोर निंदा की है. उन्होंने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह में फेल हो चुका है. प्रशासनिक तंत्र के विफलता का खामियाजा आम छात्रों […]

विज्ञापन

जहानाबाद : जिले के छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन ने पिछले दिनों बिहार एसएससी की परीक्षा में पेपर लीक होने की घटना की घोर निंदा की है. उन्होंने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह में फेल हो चुका है. प्रशासनिक तंत्र के विफलता का खामियाजा आम छात्रों को भुगतना पड़ रहा है. पेपर लीक होने के वजह से कई प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को ठेस पहुंच रही है. उन्होंने कहा कि एक तरफ पैसे के बल पर गलत तरीके से सेटिंग कर छात्र-छात्रा को परीक्षा पास कराने का प्रयास जारी है. वहीं दूसरी तरफ कई परीक्षार्थी का भविष्य अंधकार में जा रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक मिलीभगत के बिना पेपर लीक होना संभव नहीं है. प्रशासनिक तंत्र के लापरवाही उजागर होने के बावजूद गलती नहीं मानना कार्य पद्धति पर सवालिया निशान खड़ा करता है. उन्होंने सरकार से पेपर लीक होने के मामले में उच्च स्तरीय जांच कर परीक्षा को रद्द करने की मांग की है. संगठन ने पेपर लीक की घटना का विरोध कर रहे छात्रों से सम्मानपूर्वक वार्ता कर उनकी मांग को पूरा करने एवं छात्र आंदोलन में पुलिस हस्तक्षेप बंद करने की मांग की है. संगठन ने छात्रों के जायज मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की बात कही है.

उच्चस्तरीय जांच कर परीक्षा रद्द करने की मांग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन