अलग-अलग हादसों में नौ घायल
जहानाबाद सदर : जिले के थाना क्षेत्रों में हुई वारदातों में नौ व्यक्ति घायल हो गये, जिसका इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना में परसविगहा थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव निवासी ज्योति कुमारी, सुरीचा कुमारी एवं सुदामा देवी तथा परसविगहा थाना क्षेत्र के ही डिहुरी निवासी […]
जहानाबाद सदर : जिले के थाना क्षेत्रों में हुई वारदातों में नौ व्यक्ति घायल हो गये, जिसका इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना में परसविगहा थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव निवासी ज्योति कुमारी, सुरीचा कुमारी एवं सुदामा देवी तथा परसविगहा थाना क्षेत्र के ही डिहुरी निवासी रीना देवी घायल हो गयीं. सड़क दुर्घटना में नगर थाना क्षेत्र के माधव नगर के विकास कुमार, ठाकुरबाड़ी के राहुल कुमार तथा अरवल बाजार निवासी राजु कुमार घायल हो गये. वही करेंट लगने से परसविगहा थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव निवासी नरेश राम तथा कड़ौना ओपी क्षेत्र के धनौती गांव निवासी आरती देवी घायल हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










