बंद पड़े मकान में चोरों ने की लाखों की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शहर के मौर्य नगर मुहल्ले में हुई घटना जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के मौर्य नगर मुहल्ले की निवासी एक महिला के घर में चोरी हो गयी. खाली घर पाकर चोरों ने बीस हजार रुपये नकद एवं आभूषण समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली. मंगलवार की शाम चोरी की इस घटना […]
विज्ञापन
शहर के मौर्य नगर मुहल्ले में हुई घटना
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के मौर्य नगर मुहल्ले की निवासी एक महिला के घर में चोरी हो गयी. खाली घर पाकर चोरों ने बीस हजार रुपये नकद एवं आभूषण समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली. मंगलवार की शाम चोरी की इस घटना के बारे में उन्हें जानकारी हुई. खबर के अनुसार उक्त महिला बबीता देवी विधवा है जो अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए मौर्य नगर मुहल्ला स्थित घर में रहती थी. तीन दिनों पूर्व 29 जनवरी को घर में ताला लगाकर जक्कनपुर (पटना) स्थित अपने मायके चली गयी थी. मंगलवार की शाम जब वह अपने घर लौटी तब अपने घर की हालत देख कर दंग रह गयी.
दिवाल फांदकर चोरों का गिरोह कैंपस में घुस कर मेन गेट का ताला तोड़ दिया था और खाली घर पाकर सभी कमरे को पूरी तरह खंगाला. उन्होंने बताया कि वह अत्यंत गरीब है मायके से मिली सहायता से उनका घर चलता है. कई दिनों से उन्होंने एक-एक रुपये कर बीस हजार रुपये जमा किये थे जिसे चोर ले उठा ले गये. इसके अलावा एक सोने की चेन, कनबाली, पायल, नथुनी समेत कुल मिलाकर तकरीबन एक लाख रुपये की संपत्ति चोरों ने चुरा ली. उनका कहना है कि मौर्य नगर मुहल्ले के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है. चोरी की यह घटना उन्हीं लोगों की करतूत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










