जीविका की दीदियों ने दिखाया दम
जहानाबाद : मुख्यमंत्री के स्वागत करने को लेकर जीविका से जुड़ी दीदियों में खासा उत्साह था. पूरे धरनई गांव में दीदियों ने अपना दम-खम दिखाते हुए गांव की गलियों की सफाई कर सड़कों पर रंगोलियां बनायी थीं. इतना ही नहीं जगह-जगह पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए खड़ी थीं. मीना देवी, तीजीया देवी, उर्मिला […]
जहानाबाद : मुख्यमंत्री के स्वागत करने को लेकर जीविका से जुड़ी दीदियों में खासा उत्साह था. पूरे धरनई गांव में दीदियों ने अपना दम-खम दिखाते हुए गांव की गलियों की सफाई कर सड़कों पर रंगोलियां बनायी थीं. इतना ही नहीं जगह-जगह पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए खड़ी थीं. मीना देवी, तीजीया देवी, उर्मिला देवी,
श्यामपरी देवी सहित करीब 30 जीविका की दीदियों का समूह वार्ड नं 9 की सड़क पर थाली में फूल लिये हुए खड़ा था. इनके द्वारा पुष्प की बारिश कर सीएम का जोरदार स्वागत किया गया. वहीं गांव घूमने के क्रम में सीएम को अपनी गलियों में पैदल पाकर निहाल हुयीं रिंकू एवं चिंता देवी घर के आगे बने अपने चबूतरे पर गान-बजान के साथ उनकी मंगल आरती करने के लिए थाल में दीप लिये तिलक लगाने को खड़ी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










