लोगों में जगाया राष्ट्रीयता का अलख

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम. एक रोटी टीम ने स्थानीय एरोड्रम के मैदान में कार्यक्रम का किया आयोजन जहानाबाद : एक रोटी टीम ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जहानाबाद में एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया. शहर से लेकर गांव तक इस कार्यक्रम की चर्चा जोरों पर थी. जन-जन तक राष्ट्रीयता का भाव फैलाने के मद्देनजर इस […]

विज्ञापन

कार्यक्रम. एक रोटी टीम ने स्थानीय एरोड्रम के मैदान में कार्यक्रम का किया आयोजन

जहानाबाद : एक रोटी टीम ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जहानाबाद में एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया. शहर से लेकर गांव तक इस कार्यक्रम की चर्चा जोरों पर थी. जन-जन तक राष्ट्रीयता का भाव फैलाने के मद्देनजर इस कार्यक्रम का नाम वाइस ऑफ जहानाबाद दिया गया. सुदूर गांव से लेकर शहर तक के हारमोनियम वादकों ने कार्यक्रम में भाग लिया और एक साथ जन-गण-मन और वंदेमातरम् के गीत गुंजायमान हुए. ऐसा अद्भूत जहानाबाद के लिए अद्वितीय था.
युवाओं में भी कार्यक्रम को लेकर काफी जोश दिखा. एक तरफ जहां हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में भागीदार हुए वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम के अतिथियों ने भी इसकी जमकर सराहना की. शायद जहानाबाद के इतिहास में यह पहला ही मौका था जब गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ऐसा अद्भूत नजारा देखने को मिला.
दिन के बारह बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में पहले तो कलाकारों ने जमकर समां बांधा. लिहाजा लोगों का झूमना तो लाजमी ही था पहले लोगों ने कत्थक नृत्य का लुत्फ उठाया और फिर शुरू हुआ एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों का सिलसिला. वाइस ऑफ जहानाबाद कार्यक्रम में क्या बूढ़े, जवान और बच्चे हर जाति और धर्म के लोग राष्ट्रीयता का भाव जगाने कार्यक्रम में शरीक हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सी पी ठाकुर थे वहीं प्रसिद्ध टीवी कलाकार पूनम सिंह राठौर, जिले के जाने माने शिक्षाविद् डॉ अभिराम शर्मा, डॉ बलवीर, मुकेश हिसारिया आदि लोग कार्यक्रम में बतौर अतिथी भाग लिया.
कार्यक्रम में जिले के प्रसिद्ध कलाकार शिव कुमार ‘ विक्कु’ ने राष्ट्रभक्ति गीतों से लोगों को भावविभोर कर दिया वहीं दिव्यांगा ने अपने कत्थक नृत्य से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम का संचालन दिव्या ने किया.
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुए सांस्कृितक कार्यक्रम का लोगों ने उठाया लुत्फ
क्या है एक रोटी टीम
जिले में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये इस लिहाज से जिले के ही युवाओं की एक टीम ने एक संस्था बनायी जिसका नाम रखा गया एक रोटी टीम. यह टीम शहर मुख्यालय के अलग-अलग जगहों पर मसलन अस्पताल, रेलवे परिसर, तथा अन्य इलाकों में हर रोज जरूरतमंद लोगों को भोजन कराती है. इसका उद्देश्य साफ है कि समाज के हर एक गरीब तक कम से कम कुछ नहीं तो उसके जीवन मात्र के लिए रोटी उपलब्ध करा दी जाय. जिले में एक रोटी टीम के कार्यों की जमकर प्रशंसा हो रही है. वहीं बीच-बीच में इस तरह के आयोजनों से एक रोटी टीम की ख्याति दिन-प्रतिदिन दिनदूनी रात चौगुनी बढ़ रही है.
राष्ट्रीयता जगाने में जुटे हैं युवा : ठाकुर
जब कभी हमने अपनी राष्ट्रीयता भूली तब-तब हमारे देश ने अपनी बरबादी का दंश झेला है. आज यह देख कर अत्यंत खुशी हो रही है कि इस तरह के आयोजनों में युवाओं का उत्साह चरम पर है. उन्होंने एक रोटी टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन अपने आप में अद्वितीय है और इसका संदेश केवल एक जिले तक ही सीमित नहीं है बल्कि पूरे देश को राष्ट्रभक्ति का संदेश इस कार्यक्रम के माध्यम से दिया जा रहा है. इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है.
वाइस ऑफ जहानाबाद के आयोजन कर्ताओं में अमनदीप, श्वेता, राजू, अमित, अनीष, रोहित, गौरब, मुकेश भारद्वाज, ललित शंकर, आनंद प्रकाश आदि के साथ एक रोटी टीम के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. जिनके अथक प्रयास से यह कार्यक्रम सफल हो पाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन