अरवल मोड़ के समीप हार्डवेयर दुकान में चोरी

Updated:
विज्ञापन

दुस्साहस. ढाई लाख के सामान ले भागे चोर शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं से दुकानदार हैं भयभीत जहानाबाद : शहर में महीनों से सक्रिय चोरों ने फिर एक घटना को अंजाम दिया. इस बार टाउन का हृदय स्थल कहे जाने वाले अरवल मोड़ के समीप दुकान का ताला टूटा. सोमवार की रात चोर गिरोह […]

विज्ञापन

दुस्साहस. ढाई लाख के सामान ले भागे चोर

शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं से दुकानदार हैं भयभीत
जहानाबाद : शहर में महीनों से सक्रिय चोरों ने फिर एक घटना को अंजाम दिया. इस बार टाउन का हृदय स्थल कहे जाने वाले अरवल मोड़ के समीप दुकान का ताला टूटा. सोमवार की रात चोर गिरोह हनुमान मंदिर से सटे उत्तर विमल कुमार नामक व्यवसायी की हार्डवेयर की दुकान में चोरी की और वहां रखे 85 हजार रुपये नकद, 12 मोटर पंपिंग सेट, नोजल, एलीमेंट और डीवी एवं अन्य कीमती पार्टस सहित करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गये. काको थाना क्षेत्र के लालाचक (तेजविगहा) गांव निवासी उक्त दुकानदार का कहना है कि सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंदकर घर चला गया था.
अंधेरा हो जाने के कारण दिनभर के बिक्री के रुपये दुकान में ही छोड़ दिया था. मंगलवार को पूर्वाह्न में बगल के दुकानदार ने उन्हें उनकी दुकान में चोरी होने की सूचना दी. वह अपने घर से आये तो दुकान की हालत देख हैरत में पड़ गये. गल्ला समेत रुपये और कीमती पार्टस गायब था. अन्य सामान बिखरे पड़े थे. बगल में ही उनकी दुकान से तोड़े गये तीन ताले, एक लोहे का रॉड और एक रिंच चोरों ने छोड़ दिया था जो जब्त किया गया. इस घटना के संबंध में दुकानदार के बयान पर नगर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गयी है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.
आरपीएफ के चेकिंग अभियान में 11 पकड़ाये :जहानाबाद. पटना-गया रेलखंड में मंगलवार को आरपीएफ द्वारा ट्रेनों में चलाये गये चेकिंग अभियान में 11 लोग पकड़े गये. अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने किया. उन्होंने बताया कि पकड़े गये लोगों में सात वैसे पुरुष यात्री हैं जो महिला कोच में सवार होकर यात्रा कर रहे थे. इसके अलावा चार अवैध वेंडर शामिल हैं. बेला और जहानाबाद स्टेशनों के बीच दो पैसेंजर ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया. पकड़े गये लोगों को अग्रेतर कारवायी हेतु रेलवे कोर्ट में भेजा गया है.
चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यवसायी चिंतित
शहर में चोर उचक्कों द्वारा विगत दो माह से घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. बढ़ती घटनाओं से दुकानदार चिंतित हैं. उनमें भय व्याप्त हो गया है. कब किसके दुकान का ताला टूट जायेगा इसे लेकर वे परेशान हैं. बता दें कि अरवल मोड़ की घटना के पूर्व शहर के मटकोरी कुंआ, पुरानी अस्पताल रोड, नलीन पथ गरेड़ियाखंड, शिवाजी पथ,
विन्ध्यवासिनी मार्केट, उंटा मोड़ सहित कई जगहों पर दुकानों के ताले तोड़े जा चुके हैं. लाखों के सामान की चोरी हुई है. इस बार शहर का प्रमुख स्थल अरवल मोड़ के समीप हार्डवेयर की दुकान में चोरी कर चोरों के गिरोह ने चौकस पुलिस के दावे को झुठला दिया है. अरवल मोड़ ऐसा स्थान है जहां 11 बजे रात तक लोगों का आना जाना लगा रहता है और रात में भी पुलिस की ड्यूटी रहती है. फिर भी चोरी की घटना होना पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन