डीएम ने लोक शिकायत निवारण कार्यालय का लिया जायजा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शिकायतों के निष्पादन के संबंध में ली जानकारी जहानाबाद नगर : निश्चय यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा जिला लोक शिकायत निवारण केंद्र का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान शिकायतों के निष्पादन संबंध में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही डीएम ने निष्पादन में तेजी […]
विज्ञापन
शिकायतों के निष्पादन के संबंध में ली जानकारी
जहानाबाद नगर : निश्चय यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा जिला लोक शिकायत निवारण केंद्र का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान शिकायतों के निष्पादन संबंध में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही डीएम ने निष्पादन में तेजी लाने को कहा, ताकि निर्धारित समय सीमा के अंदर शिकायतकर्ता को न्याय मिल सके. डीएम ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए निष्पादित मामलों से संबंधित रिपोर्ट तैयार रखने को भी कहा. इस दौरान डीएम द्वारा अनुमंडल लोग शिकायत निवारण कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिया गया. डीएम ने शिकायतों से संबंधित फाइलों को व्यवस्थित ढंग से रखने के साथ ही अन्य कई निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी भी उनके
साथ थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










