जिले में अभी भी जीवित हैं नौ स्वतंत्रता सेनानी

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद सदर : आजादी की लड़ाई में यूं तो जिलेवासियों की आम भूमिका रही थी. यहां के अनेकों लोगों ने आजादी की लड़ाई में अपनी महति भूमिका निभायी थी. जिले के कई ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे जिनका सीधा जुड़ाव महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस से था. आजादी की लड़ाई में उन योद्धाओं ने जिले में […]

विज्ञापन

जहानाबाद सदर : आजादी की लड़ाई में यूं तो जिलेवासियों की आम भूमिका रही थी. यहां के अनेकों लोगों ने आजादी की लड़ाई में अपनी महति भूमिका निभायी थी. जिले के कई ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे जिनका सीधा जुड़ाव महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस से था. आजादी की लड़ाई में उन योद्धाओं ने जिले में आंदोलन को तेज करने का काम किया था. उन योद्धाओं में अधिकांश का निधन हो चुका है, लेकिन ये महज संयोग है कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाले नौ स्वतंत्रता सेनानी अभी भी जीवित हैं.

जीवित रहने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में मखदुमपुर प्रखंड के सुप्पी गांव के ब्रजनंदन सिंह, घोसी प्रखंड के सिसरा गांव के रामाश्रय नाथ सिन्हा, भारथु के उदयवंश सिंह, रतनी प्रखंड के कुरहारी गांव के चंद्रदीप प्रसाद सिन्हा, काको प्रखंड के हाजीपुर गांव के रामनरेश शर्मा, टिम्बलपुर के साधु शरण सिंह, काजीसराय के नागेश्वर मिश्र, जहानाबाद प्रखंड के नैरू गांव के साधु शरण सिंह तथा कुर्था प्रखंड के चुल्हनविगहा के रामदेव सिंह आज भी जीवित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन