वाहन लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़, दो धराये
जहानाबाद : पुलिस ने वाहन चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. गैंग के दो सदस्य पकड़े गये हैं. लुटेरों की कारस्तानी से अजीज टेंपो चालकों ने ही शनिवार की रात जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास दो लुटेरों को पकड़ कर उसकी पिटाई की और रेल थाने के सुपुर्द कर दिया. सूचना […]
जहानाबाद : पुलिस ने वाहन चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. गैंग के दो सदस्य पकड़े गये हैं. लुटेरों की कारस्तानी से अजीज टेंपो चालकों ने ही शनिवार की रात जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास दो लुटेरों को पकड़ कर उसकी पिटाई की और रेल थाने के सुपुर्द कर दिया. सूचना पाकर शकुराबाद थाने की पुलिस दोनों लुटेरों को अपने साथ ले गयी. पकड़े गये लुटेरों ने इससे पहले शकुराबाद थाना क्षेत्र के इलाके में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था. गिरफ्तार रंजीत चौधरी और संजय कुमार चौधरी शकुराबाद थाना क्षेत्र के रतनी बाजार के निवासी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










