पदयात्रा निकाल मानव शृंखला में हों शामिल
जहानाबाद : जिले के काको प्रखंड क्षेत्र के डेढ़सैया पंचायत के कई गांव में बुधवार को लोक शिक्षा समिति के द्वारा पदयात्रा कर मानव शृंखला में शामिल होने का आह्वान किया. लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली के माध्यम से वीटी नवसाक्षरों के बीच नये वातावरण निर्माण को लेकर पद यात्रा आयोजित की […]
जहानाबाद : जिले के काको प्रखंड क्षेत्र के डेढ़सैया पंचायत के कई गांव में बुधवार को लोक शिक्षा समिति के द्वारा पदयात्रा कर मानव शृंखला में शामिल होने का आह्वान किया. लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली के माध्यम से वीटी नवसाक्षरों के बीच नये वातावरण निर्माण को लेकर पद यात्रा आयोजित की गयी. इस मौके पर प्रधानाध्यापक निवास कुमार ने स्कूल के नवम एवं दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को स्लोगन, दीवार लेखन, साइकिल रैली एवं चौपाल लगा जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया. प्रखंड के डेढ़सैया, लोदीपुर, दक्षिणी, धरमपुर आदि कई गांवों में घुम-घुम कर आगामी 21जनवरी 2017 को मानव शृंखला में शामिल होने की अपील की गयी.
मो अरसद इमाम अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने ग्रामीणों से एकजुट होकर मानव शृंखला में भागीदारी जता तथा बेहतर ढंग से रैली निकाल कर मद्य निषेध अभियान फेज 2 की विस्तृत जानकारी दी. पदयात्रा में शामिल वीटी नवसाक्षर द्वारा घर -घुमकर आयोजित मानव शृंखला की तिथि एवं महत्व से लोगों को अवगत कराया. इस दौरान पंचायत के सभी वर्ग व समुदाय के लोगों से सहयोग करने की अपील की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










