चार दिनों से लापता युवक के अपहरण की आशंका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मां ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी, तीन नामजद जहानाबाद : शकुराबाद थाना क्षेत्र के घेजन गांव की मूल निवासी और वर्तमान में जहानाबाद शहर के राजाबाजार में रहनेवाली पूनम देवी नामक एक महिला ने अपने पुत्र मनीष कुमार तिवारी उर्फ राजा (21 वर्ष) का अपहरण किये जाने की आशंका व्यक्त की है. इस […]
विज्ञापन
मां ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी, तीन नामजद
जहानाबाद : शकुराबाद थाना क्षेत्र के घेजन गांव की मूल निवासी और वर्तमान में जहानाबाद शहर के राजाबाजार में रहनेवाली पूनम देवी नामक एक महिला ने अपने पुत्र मनीष कुमार तिवारी उर्फ राजा (21 वर्ष) का अपहरण किये जाने की आशंका व्यक्त की है. इस मामले में अपने गोतिया परिवार के ही तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराया है. प्राथमिकी में उक्त महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने बच्चों की शिक्षा के लिए शहर के राजाबाजार में रहती है. 17 दिसंबर की रात करीब 11 बजे घेजन गांव के निवासी उनके गोतिया परिवार के ही तीन लोग उनके घर पर आये और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी थी. उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि उनका पुत्र राजा 18 दिसंबर से लापता है.
उक्त महिला ने आशंका व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि अभियुक्तों ने उसके पुत्र का अपहरण कर लिया है. उसके पुत्र की हत्या भी की जा सकती है. साथ ही अभियुक्तों के द्वारा पूर्व में उसके घर में चोरी कर लिये जाने का भी आरोप लगाया गया है. नगर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है. युवक की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










