चालकों की मनमानी से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन

बीच सड़क पर वाहन पर बैठाये व उतारे जाते हैं यात्री यातायात पुलिस के द्वारा बरती जा रही है लापरवाही जहानाबाद : शहर में नियम कानून की परवाह किये बगैर यात्री वाहनों को चलाने की एक तरह से खुली छूट दे दी गयी है. जहां मरजी सवारी गाड़ी खड़ी कर दीजिए, यात्रियों को वाहन से […]

विज्ञापन
बीच सड़क पर वाहन पर बैठाये व उतारे जाते हैं यात्री
यातायात पुलिस के द्वारा बरती जा रही है लापरवाही
जहानाबाद : शहर में नियम कानून की परवाह किये बगैर यात्री वाहनों को चलाने की एक तरह से खुली छूट दे दी गयी है. जहां मरजी सवारी गाड़ी खड़ी कर दीजिए, यात्रियों को वाहन से उतारिये या उसमें सवार किजिए, इसे देखने और उसपर कार्रवाई करने की फिक्र यातायात पुलिस को नहीं है.
ट्रैफिक पुलिस की आखों के सामने नो-पार्किंग जोन में रोज छोटे-बडे सवारी वाहन खड़े किये जाते हैं, लेकिन मनमानी करने वाले गाड़ी चालकों पर कार्रवाई नहीं होती परिणाम यह हो रहा है कि नाहक हजारों लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है. ऐसी स्थिति शहर से गुजरने वाले एनएच 83 और एनएच 110 पर काको मोड़, स्टेशन के सामने, फीदाहुसैन मोड़, अरवल मोड़, अस्पताल मोड़, अंबेदकर चौक और राजाबाजार में व्याप्त है जहां से प्रतिदिन हजारों छोटे बड़े वाहनों का आवागमन होता है.
जाम से बचने के लिए हुई थी नयी व्यवस्था : इस शहर में सड़क जाम की समस्या विकराल हो गयी थी. स्थिति इतनी खराब हो गयी थी कि प्राय: हरेक वर्ग के लोग जाम में फंस कर परेशान होते रहते थे. इस स्थिति से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन के आदेश पर एसडीओ डाॅ नवल किशोर चौधरी ने ट्रैफिक की नयी व्यवस्था की. उनके द्वारा पार्किंग और नो-पार्किंग जोन का निर्धारण किया गया. इसके तहत काको मोड़ बस स्टैंड के बाद अरवल मोड़ से 100 गज उत्तर, अस्पताल मोड़ से दक्षिण दरधा नदी के पार और फिर नगर थाना समाहरणालय के समीप पार्किंग स्थल का निर्धारण किया गया है. लेकिन इसका पालन कराने की दिशा में एमवीआइ और यातायात पुलिस खरे नहीं उतर रही है.
साहब लोगों का रखा जाता है विशेष ख्याल : आम पब्लिक को भले ही परेशानी हो लेकिन जिले के अधिकारियों को जाम का सामना न करना पड़े इसका ख्याल ट्रैफिक पुलिस जरूर रखती है. उनमें भय रहता है. कि यदि ट्रैफिक खाली नहीं मिली तो उन पर गाज गिर सकती है.
खासकर डीएम और एसपी के कार्यालय जाने और कार्यालय से वापस आवास लौटने के वक्त पर यातायात पुलिस सख्ती से तैनात रहती है. यदि साहब लोग बीच समय में जब कभी गुजरते हैं तो उन्हें भी जाम की समस्या से जूझना पड़ता है.
वनवे ट्रैफिक व्यवस्था भी हुई ध्वस्त : अरवल मोड़ से राजाबाजार के बीच लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए शहर में कुछ ही दिनों पूर्व वनवे ट्रैफिक की वैकल्पिक व्यवस्था की गयी थी. इसके तहत राजाबाजार तक आने के लिए अस्पताल मोड़ से पश्चिम दरधा नदी के किनारे का रूट निर्धारित किया गया था. नियम लागू होते ही राजाबाजार में लगने वाले जाम पर काफी हद तक नियंत्रण हुआ था. लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है. गाड़ियां सीधे अरवल मोड़ से राजाबाजार की ओर जाती है जिससे जाम की समस्या उभर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन