होरिलगंज से सात बोतल अंगरेजी शराब जब्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दो मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन छोड़ कर भागा कारोबारी जहानाबाद : शराब का कारोबार किये जाने की गुप्त सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस ने रविवार को शहर के होरिलगंज मुहल्ले में छापा मारा. इस दौरान पुलिस ने एक बैग में बंद सात बोतल अंगरेजी शराब जब्त की. प्राप्त खबर के अनुसार पुलिस अधीक्षक आदित्य […]
विज्ञापन
दो मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन छोड़ कर भागा कारोबारी
जहानाबाद : शराब का कारोबार किये जाने की गुप्त सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस ने रविवार को शहर के होरिलगंज मुहल्ले में छापा मारा. इस दौरान पुलिस ने एक बैग में बंद सात बोतल अंगरेजी शराब जब्त की. प्राप्त खबर के अनुसार पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार को गुप्त सूचना मिली कि होरिलगंज मुहल्ले में एक लॉज के समीप कुछ लोग बैठ कर शराब पी रहे हैं और बेचने के लिए भी बैग में शराब रखे हैं. एसपी के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह ने सशस्त्र बलों के साथ वहां छापा मारा.
पुलिस को आते देख शराब पी रहे लोग भाग खड़े हुए. पुलिस ने खदेड़ा, लेकिन गली के रास्ते से भागने में शराब का कारोबारी सफल हो गया. उस स्थान से पुलिस ने एक बैग जब्त किया, जिसमें झारखंड निर्मित सात बोतल अंगरेजी शराब मिली. भागने के क्रम में शराब कारोबारी का मोबाइल फोन गिर गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. साथ ही कारोबारियों की दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस सिलसिले में नगर थाने में एफआइआर दर्ज की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










