सत्ता में भागीदारी के लिए एकजुट हो पिछड़ा समाज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अतिपिछड़ा महासंघ की हुई बैठक जहानाबाद नगर : अतिपिछड़ा समाज जब तक एकजूट होकर अपनी हक की लड़ाई नहीं लड़ेगा तब तक उसे सता में भागीदारी नहीं मिलेगी. उक्त बातें अतिपिछड़ा महासंघ की बैठक में कैलाश पाल ने कहीं. स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित अतिपिछड़ा महासंघ की बैठक में उन्होंने कहा कि समाज के लोगों […]
विज्ञापन
अतिपिछड़ा महासंघ की हुई बैठक
जहानाबाद नगर : अतिपिछड़ा समाज जब तक एकजूट होकर अपनी हक की लड़ाई नहीं लड़ेगा तब तक उसे सता में भागीदारी नहीं मिलेगी. उक्त बातें अतिपिछड़ा महासंघ की बैठक में कैलाश पाल ने कहीं. स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित अतिपिछड़ा महासंघ की बैठक में उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा.
बच्चे जब शिक्षित होंगे तभी वे अपने अधिकार के लिए संघर्ष करेंगे. उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने हक व अधिकार के लिए एकजूट हो किसी राजनीतिक दल के पिछलग्गू बनकर नहीं रहें. बल्कि एकजूट होकर अपने लोगों को सता में भागीदार बनायें. बैठक में भगवान पाल ने कहा कि हमारी संख्या कम नहीं है फिर भी हम सत्ता में भागीदार बनने से वंचित हो रहे हैं. हमें इसके लिए संघर्ष करना होगा. तथा वैसे लोगों को विधानसभा व लोकसभा का सदस्य बनाना होगा जो हमारे समाज के लिए काम करें तथा समाज को आगे बढ़ाने में मदद करें. बैठक में नरेश चंद्रवंशी, चंद्रेश्वर बिंद सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










