पांच भट्ठियां ध्वस्त, छह धराये
बाढ़ : बाढ़ पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चला कर टाल क्षेत्र में संचालित हो रही शराब की पांच शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई में तीन महिलाओं सहित छह धंधेबाज गिरफ्तार किये गये हैं, जबकि मौके पर 20 लीटर गुड़ से बनी शराब बरामद की गयी. इस मुहिम में काफी संख्या […]
बाढ़ : बाढ़ पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चला कर टाल क्षेत्र में संचालित हो रही शराब की पांच शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई में तीन महिलाओं सहित छह धंधेबाज गिरफ्तार किये गये हैं, जबकि मौके पर 20 लीटर गुड़ से बनी शराब बरामद की गयी. इस मुहिम में काफी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया था.
पुलिस ने फतेहचंद गांव में शगुनी देवी को गिरफ्तार किया है, वहीं शाह सलेमपुर गांव में सत्येंद्र चौधरी, शिवजी कुमार, गणेश चौधरी, हेमंती देवी तथा फुलवती देवी को गिरफ्तार किया गया. जलगोविंद टाल के बगीचे में शराब बनाने के अड्डे को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










