नहीं बन सका आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 63 का भवन
मोदनगंज : प्रखंड क्षेत्र के बंधुगंज बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 63 का भवन आज तक अर्धनिर्मित है. जबकि 2012-13 में इस योजना की शुरुआत की गयी. काम शुरू होने से बाजारवासी काफी खुश हुए. लोगों में हर्ष का माहौल बना कि अब उनके बच्चे टूटे फुटे सामुदायिक भवन के बजाय आंगनबाड़ी केंद्र के भवन […]
मोदनगंज : प्रखंड क्षेत्र के बंधुगंज बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 63 का भवन आज तक अर्धनिर्मित है. जबकि 2012-13 में इस योजना की शुरुआत की गयी. काम शुरू होने से बाजारवासी काफी खुश हुए. लोगों में हर्ष का माहौल बना कि अब उनके बच्चे टूटे फुटे सामुदायिक भवन के बजाय आंगनबाड़ी केंद्र के भवन में पढ़ेंगे लेकिन उनको निराशा ही हाथ लगी.
चार लाख 99 हजार 900 की कुल लागत से बनने वाले भवन में संवेदक द्वारा चार लाख 47000 की अग्रिम राशि ली जा चुकी है. वहीं तीन लाख 70 हजार 58 रुपये की मापी पुस्तिका जमा की गयी है. इतने राशि लेने के बावजूद भी आंगनबाड़ी केंद्र का भवन अधूरा है. केंद्र की भवन में खिड़की लगना बाकी है. फर्श भी नहीं बना है. वहीं संवेदक जो तत्कालिन पंचायत सचिव थे उनका स्थानांतरण भी इस प्रखंड से हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










