Bihar : जहानाबाद में साली को कुल्हाड़ी से काट डाला, पत्नी घायल

Updated at : 03 Nov 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar : जहानाबाद में साली को कुल्हाड़ी से काट डाला, पत्नी घायल

जहानाबाद : जिले के घोसी थाना क्षेत्र के देहुनी गांव में बुधवार को बहनोई ने कुल्हाड़ी मार कर साली की हत्या कर दी. इस दौरान आरोपित ने पत्नी को भी पीट कर घायल कर दिया. इस मामले में घोसी थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो […]

विज्ञापन

जहानाबाद : जिले के घोसी थाना क्षेत्र के देहुनी गांव में बुधवार को बहनोई ने कुल्हाड़ी मार कर साली की हत्या कर दी. इस दौरान आरोपित ने पत्नी को भी पीट कर घायल कर दिया. इस मामले में घोसी थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया. मृतका के पति रंगनाथ शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी पूनम देवी (38 वर्ष) गांव में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर काम करती थी. इसी

घोसी में साली को…
गांव के अमिताभ शर्मा के साथ पूनम की छोटी बहन सुनीता देवी की शादी हुई थी. नशा करना, ताश खेलना आदि अमिताभ की दिनचर्या है. सुनीता इन हरकतों का विरोध करती थी तो वह उसके साथ मारपीट करता था. बुधवार की सुबह भी जब उसने विरोध किया गया तो पति ने मारपीट शुरू कर दी. सुनीता की बड़ी बहन पूनम देवी उसके घर बीच-बचाव करने गयी तो अमिताभ शर्मा ने उसके सिर, चेहरा और हाथ पर कुल्हाड़ी मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया और वहां से फरार हो गया. घर के अन्य सदस्य और गांव के लोग जख्मी पूनम को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां उसने दम तोड़ दिया. महिला की मौत पर तीन बेटी और एक बेटा के अलावे अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन