लॉज के कमरे का ताला तोड़ हजारों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

पूर्वी उंटा मुहल्ला स्थित चन्द्रवंशी छात्रावास में हुई घटना आठ रसोई गैस सिलिंडर और बारह हजार नकद ले भागे चोर जहानाबाद : शहर में सक्रिय चोरों के गिरोह ने फिर एक घटना को अंजाम दिया. इस बार पूर्वी उंटा मुहल्ला में संचालित चंद्रवंशी लॉज को चोरों ने निशाना बनाया और मंगलवार की रात छात्रावास में […]

विज्ञापन

पूर्वी उंटा मुहल्ला स्थित चन्द्रवंशी छात्रावास में हुई घटना

आठ रसोई गैस सिलिंडर और बारह हजार नकद ले भागे चोर
जहानाबाद : शहर में सक्रिय चोरों के गिरोह ने फिर एक घटना को अंजाम दिया. इस बार पूर्वी उंटा मुहल्ला में संचालित चंद्रवंशी लॉज को चोरों ने निशाना बनाया और मंगलवार की रात छात्रावास में रहने वाले आधे दर्जन छात्रों के कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे रसोई गैस सिलिंडर, बारह हजार नकद रुपये, कुछ महत्वपूर्ण कागजात ले भागे. कमरे के सामानों को तितर बितर कर दिया.
इस घटना के सिलसिले में परसविगहा थाना क्षेत्र के धानाडिहरी गांव के निवासी और लॉज में रहने वाले छात्र अमन कुमार ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करायी है. बताया गया है कि दीपावली के मौके पर लॉज में रहने वाले छात्र अमन कुमार के अलावा अंशु कुमार, दीपक कुमार, कमलेश कुमार, सचिन कुमार सहित अन्य छात्र अपने-अपने कमरे का ताला बंद कर घर चले गये थे.
दीपावली के बाद छात्र बुधवार को जब लॉज आये तो उक्त सभी छात्रों के कमरे में लगे ताले टूटे थे. छात्र अमन कुमार ने प्राथमिकी में कहा है कि उसके कमरे में रखे उसके ग्यारह हजार रुपये, उसके रूम पार्टनर के एक हजार रुपये और दो रसोई गैस सिलिंडर चोर उठा ले गये. अन्य छात्रों के कमरे से भी कुल आठ रसोई गैस सिलिंडर की चोरी हुई है. चोरों ने छात्रों के कमरे में रखे किताब कॉपी सहित अन्य सामान इधर-उधर कर दिया था. सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन