भगवान चित्रगुप्त के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

चित्रगुप्त भगवान की पूजा करते भक्त. जहानाबाद : श्रीचित्रगुप्त पूजा जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके में मंगलवार को पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया. इस मौके पर कायस्थ समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त की पूजा की. साथ ही ठाकुरबाड़ी स्थित मंदिर में आयोजित सामूहिक पूजा समारोह में भाग लिया. वहां […]

विज्ञापन

चित्रगुप्त भगवान की पूजा करते भक्त.

जहानाबाद : श्रीचित्रगुप्त पूजा जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके में मंगलवार को पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया. इस मौके पर कायस्थ समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त की पूजा की. साथ ही ठाकुरबाड़ी स्थित मंदिर में आयोजित सामूहिक पूजा समारोह में भाग लिया. वहां सामूहिक रूप से आयोजित आरती में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. मंदिर में दर्शन करने के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.
भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. भगवान चित्रगुप्त कलम-दावात के आराध्य देव हैं. सुबह से ही पूजा को लेकर कायस्थ समाज के लोगों में उत्साह चरम पर था. लोगों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण किया. अपने इष्ट मित्रों व परिवार के लोगों के साथ लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा. कार्तिक मास के शुल्क पक्ष की दूसरी तिथि को मनाया जाने वाली श्रीचित्रगुप्त पूजा के मौके पर लेखन सामग्री की खूब बिक्री हुई.
एक दिन पूर्व से ही कलम दावात की खरीदारी लोग कर रहे थे. इस पूजा में कलम दावात का विशेष महत्व हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन