नालियां जाम, सड़कों पर फैला है नाले का पानी

Updated:
विज्ञापन

दुघर्टनाग्रस्त हो रहे दो पहिया वाहन सवार पैदल गुजरना भी हो रहा मुश्किल जहानाबाद,नगर : चमचमाती सड़कें, नियमित बिजली आपूर्ति, बेहतर गलियां व साफ-सुथरी नालियां जैसी सुविधाओं उपलब्ध होने की कल्पना शहरी क्षेत्र के लोग करते हैं. ग्रामीण इलाकों के साथ शहर में आने वाले लोगों की सोच होती है कि शहरी क्षेत्र में बेहतर […]

विज्ञापन

दुघर्टनाग्रस्त हो रहे दो पहिया वाहन सवार

पैदल गुजरना भी हो रहा मुश्किल
जहानाबाद,नगर : चमचमाती सड़कें, नियमित बिजली आपूर्ति, बेहतर गलियां व साफ-सुथरी नालियां जैसी सुविधाओं उपलब्ध होने की कल्पना शहरी क्षेत्र के लोग करते हैं. ग्रामीण इलाकों के साथ शहर में आने वाले लोगों की सोच होती है कि शहरी क्षेत्र में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगी, लेकिन शहरी क्षेत्र में भी जब उन्हें बजबजाती नालियां,
सड़कों पर फैला नाली का गंदा पानी,अनियमित बिजली आपूर्ति के साथ ही बुनियादी सुविधाओं का अभाव मिलता है, तब उन्हें यह एहसास होता है कि दूर के ढोल सुहावना होता है. शहर के लोकनगर मुहल्लें में भी कुछ ऐसा ही हाल से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है. लोकनगर मुहल्ले से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क पर कई स्थानों पर नालियों का गंदा पानी फैला है . जो दो पहिया वाहन चालको के लिए दुघर्टना का कारण बन रहा है. इस मार्ग से पैदल गुजरना तो मुश्किल है ही .
साइकिल व बाइक से गुजरना भी जान जोखिम में डालने के समान है. मलहचक मोड़ से एरोड्राम जाने वाली सड़क लोकनगर से होकर गुजरती है. सड़क किनारे नालियों का निर्माण तो हुआ है, लेकिन उसकी नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण नालियां पूरी तरह जाम हैं. ऐसे में नालियों का पानी सड़क पर ही जमा हुआ है.
इस मार्ग से गुजरते हैं कई स्कूलों के वाहन : मलहचक मोड़ से एरोड्राम जाने वाली सड़क से होकर शहर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के वाहन गुजरते हैं. स्कूल के टाइम में दर्जनों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है. जो सड़कों पर फैले पानी से होकर तेजी से गुजरते हैं. ऐसे में कई लोगों पर गंदे पानी के छीटे तो पड़ते ही हैं. दो पहिया वाहन सवार इनके चपेट में आकर पूरी तरह गंदे हो जाते हैं. इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं गुजरते हैं.
कई छात्र-छात्राएं तो साइकिल के सहारे स्कूल से आते-जाते हैं. ऐसे में सड़कों पर गंदे पानी में गिरकर वे अक्सर घायल होते हैं. वहीं दूसरी तरफ पैदल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही मुहल्ले के लोगों का भी बुरा हाल है. इस रास्ते से होकर गुजरना परेशानी का कारण बना हुआ है.
कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है सप्लाई पाइप : लोक नगर मुहल्ले से होकर गुजरने वाला वाटर सप्लाई पाइप कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण वहां हमेशा पानी का बहाव होते रहता है. पाइप से निकलने वाला पानी सड़क पर ही फैला रहता है इसके कारण भी सड़क पर पानी जमा रहता है. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत भी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से किया गया है लेकिन समस्या अब भी जस का तस बना है .
नालियों की करायी जा रही सफाई
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सड़कों की साफ-सफाई के साथ ही नालियों की भी साफ-सफाई करायी जा रही है इसके लिए सफाई कार्य में लगे सभी स्वयंसेवी संगठनों को विशेष निर्देश दिया गया है.
संजीव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी
कई स्थानों पर टूटा है पानी का सप्लाइ पाइप
लोकनगर मुहल्ले में जमा नाले का पानी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन