कोर्ट से चौक-चौराहों तक रही कड़ी सुरक्षा

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : फैसला आने को लेकर जहानाबाद में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा. व्यवहार न्यायालय परिसर के अलावा शहर के लगभग सभी चौक-चौराहों व काको मंडल कारा तक चौकसी बरती जा रही थी. न्यायालय के मेन गेट पर किसी भी व्यक्ति को प्रवेश करने के पूर्व सघन चेकिंग की जा रही थी. एसपी आदित्य कुमार […]

विज्ञापन

जहानाबाद : फैसला आने को लेकर जहानाबाद में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा. व्यवहार न्यायालय परिसर के अलावा शहर के लगभग सभी चौक-चौराहों व काको मंडल कारा तक चौकसी बरती जा रही थी.

न्यायालय के मेन गेट पर किसी भी व्यक्ति को प्रवेश करने के पूर्व सघन चेकिंग की जा रही थी. एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ अशफाक अंसारी और नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा ले रहे थे.

एसएसबी के जवान भी विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग कर रहे थे. फैसला आने के बाद प्रशासन विशेष चौकसी बरत रहा था. फैसले के बाद दोषी करार दिये गये 15 अभियुक्तों को कड़ी सुरक्षा के बीच मंडल कारा ले जाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन