सेनारी नरसंहार कांड के 15 दोषी करार, 23 अन्य बरी

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिला की एक अदालत ने 17 साल पुराने 34 लोगों के सेनारी नरसंहार कांड के 15 आरोपियों को आज दोषी करार दिया जबकि 23 अन्य को साक्ष्य के अभाव में बरी घोषित कर दिया. अतिरिक्त जिला जज तृतीय रंजीत कुमार सिंह ने माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर द्वारा एक जाति विशेष के […]

विज्ञापन

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिला की एक अदालत ने 17 साल पुराने 34 लोगों के सेनारी नरसंहार कांड के 15 आरोपियों को आज दोषी करार दिया जबकि 23 अन्य को साक्ष्य के अभाव में बरी घोषित कर दिया. अतिरिक्त जिला जज तृतीय रंजीत कुमार सिंह ने माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर द्वारा एक जाति विशेष के उक्त नरसंहार मामले में आज 15 आरोपियों को दोषी करार दिया जबकि 23 अन्य को साक्ष्य के अभाव में बरी घोषित किया. इस मामले में अदालत द्वारा आगामी 15 नवंबर को सजा सुनायी जायेगी.

एक जाति विशेष की हुई थी हत्या

जहानाबाद से अलग हुए वर्तमान अरवल जिला के करपी थाना अंतर्गत सेनारी गांव के ठाकुरबाडी के निकट लोगों को इकट्ठा कर एक जाति विशेष के 34 लोगों की 18 मार्च 1999 को गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी. इस हमले में सात अन्य व्यक्ति जख्मी हो गये थे. इस मामले की सूचक चिंतामणि देवी थीं जिनके पति और पुत्र की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस द्वारा व्यास यादव उर्फ नरेश यादव और 500 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

74 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र 2002 में दायर

इस मामले में 74 लोगों के खिलाफ 2002 में आरोपपत्र दायर किया गया तथा 56 के खिलाफ ट्रायल शुरू किया गया जबकि 18 अन्य फरार थे. बाद में अदालत द्वारा 45 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र गठित किया गया जिनमें दो की मामले की सुनवाई के दौरान मौत हो गयी तथा पांच अन्य लापता हैं. इस मामले में 38 लोगों के खिलाफ अतिरिक्त जिला जज तृतीय की अदालत में ट्रायल चला जिनमें 15 को आज दोषी करार दिया गया जबकि 23 अन्य को साक्ष्य के अभाव में बरी घोषित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन