अर्धनिर्मित मकान से चार कारबाइन व कारतूस जब्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
छापेमारी में नक्सली साहित्य व माओवादियों की वरदी मिली जहानाबाद: जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के मुस्तीचक गांव स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में सोमवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर चार देसी कारबाइन और आठ कारतूस बरामद किये हैं. एसपी आदित्य कुमार को सूचना मिली थी कि मुस्तीचक गांव में शिव यादव के अर्धनिर्मित […]
विज्ञापन
छापेमारी में नक्सली साहित्य व माओवादियों की वरदी मिली
जहानाबाद: जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के मुस्तीचक गांव स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में सोमवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर चार देसी कारबाइन और आठ कारतूस बरामद किये हैं. एसपी आदित्य कुमार को सूचना मिली थी कि मुस्तीचक गांव में शिव यादव के अर्धनिर्मित मकान में नक्सलियों का गिरोह हथियारों के साथ ठहरा हुआ है. इस पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने एएसपी अभियान अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया. रात में गांव की चौतरफा घेराबंदी कर
अर्धनिर्मित मकान से…
मकान में छापा मारा गया. वहां कोई नक्सली तो नहीं मिला, लेकिन चार देसी कारबाइन, आठ गोलियां और खुटी पर टंगी नक्सलियों की वरदी के अलावा नक्सली साहित्य मिले. सामान को जब्त कर परसबिगहा थाने लाया गया. बताते हैं कि शिव यादव का किंजर में भी मकान है. एसपी ने बताया कि सूचना पाते ही शिव यादव ने पुलिस के सामने उपस्थित होकर हथियारों के संबंध में अनभिज्ञता व्यक्त की. प्रथम दृष्टया पुलिस भी अब तक किये गये अनुसंधान में इसे किसी की व्यक्तिगत रंजिश का परिणाम बता रही है. एसपी ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










