50 हजार रुपये के लिए दो पक्षों में मारपीट
फतुहा : मिर्जापुर नोहटा में 50 हजार रुपये को बंटवारा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. जानकारी के अनुसार मिर्जापुर नोहटा निवासी स्व राजेंद्र यादव का पुत्र दिलीप कुमार ने बताया की हमारी मां के नाम पर 50 हजार रुपये जमा है, जिसे मां अपने जीवनयापन के लिए रखी है. उसी पैसे के […]
फतुहा : मिर्जापुर नोहटा में 50 हजार रुपये को बंटवारा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. जानकारी के अनुसार मिर्जापुर नोहटा निवासी स्व राजेंद्र यादव का पुत्र दिलीप कुमार ने बताया की हमारी मां के नाम पर 50 हजार रुपये जमा है, जिसे मां अपने जीवनयापन के लिए रखी है. उसी पैसे के बंटवारा के लिए शनिवार की सुबह रंजीत और संजीत ने मिल कर हमें मारपीट किया. जब हमारी भगिनी और पत्नी बचाने आयी तो उसे भी मारपीट करते हुए उसके गले से जिउतिया छीन लिया. पीड़ित ने रंजीत और संजीत पर आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. पुलिस पारिवारिक मामला मानते हुए मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










