गर्मी की छुट्टी मनाने आई थी घर, लाडली के आने से खुश थी मां, देर शाम तक नहीं लौटी, पेड़ से लटका मिला बेटी का शव

Updated:
विज्ञापन

परिजन

Jahanabad Crime News: जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर मोहल्ला स्थित एक ईंट भट्ठा के समीप पेड़ से छात्रा का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान वभना मोहल्ला निवासी सोनी कुमारी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जहानाबाद से अशोक कुमार की रिपोर्ट
Jahanabad Crime News:
जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर मोहल्ला स्थित एक ईंट भट्ठा के समीप सोमवार को छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए.

गर्मी की छुट्टी में घर आई थी छात्रा

मृतका सोनी कुमारी काको स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा थी. विद्यालय में गर्मी की छुट्टी होने के कारण वह अपने घर वभना मोहल्ला आई हुई थी. परिजनों के अनुसार रविवार को वह घर से बाहर निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी.

खोजबीन के बाद मिली शव मिलने की सूचना

छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान ग्रामीणों ने सूचना दी कि महम्मदपुर मोहल्ला के समीप एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ है. सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान सोनी कुमारी के रूप में की.

बेटी का शव देखकर परिजनों में मचा कोहराम

छात्रा का शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया. आसपास के लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश और दुख का माहौल है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

हत्या कर शव टांगने का परिजनों ने लगाया आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि सोनी कुमारी की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया. परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

बताया जाता है कि मृतका बोल नहीं सकती थी. फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

ALSO READ: जहानाबाद में पिता कर रहे थे इंतजार, घर से निकला था सब्जी लेने, नहीं लौटा वापस

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन