जहानाबाद डीएम ने संभाला पदभार, फाइल लटकाने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

DM छिरिड़ वाई भूटिया

Jahanabad News: जहानाबाद जिले की नई जिलाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विज्ञापन

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jahanabad News:
जहानाबाद के जिलाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया ने समाहरणालय में सभी विभागों का निरीक्षण करने और अधिकारियों से बातचीत के बाद पत्रकारों से वार्ता की. उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जहानाबाद की जनता तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. अगर किसी व्यक्ति को परेशानी होती है तो वह सीधे जनता से संवाद कर समस्या का समाधान करेंगी.

फाइल लंबित रखने वालों पर होगी कार्रवाई

डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं और फाइलों को लटकाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़ी योजनाओं और मामलों का समय पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए.

किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा विशेष फोकस

डीएम ने कहा कि वह अर्थशास्त्र की छात्रा रही हैं, इसलिए जिले के आर्थिक विकास पर विशेष ध्यान देंगी. जहानाबाद कृषि प्रधान जिला है और यहां किसानों के विकास से ही जिले की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

उन्होंने कहा कि किसानों को मूल्य आधारित खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. इसके तहत फूलों की खेती, औषधीय पौधे, सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन और डेयरी जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा दिया जाएगा.

पटना की नजदीकी का मिलेगा लाभ

डीएम ने कहा कि जहानाबाद बिहार की राजधानी पटना के नजदीक है. ऐसे में यहां उत्पादित कृषि उत्पादों के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध है. किसानों को बेहतर बाजार मिलने से उनकी आमदनी बढ़ेगी और जिले का विकास तेजी से होगा.

स्वास्थ्य और नगर परिषद की समस्याओं पर जताई चिंता

जिलाधिकारी ने पत्रकारों से जिले की प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने खासकर स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की स्थिति पर चिंता जताते हुए समस्याओं को जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया.

उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे.

वनावर क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति

डीएम ने जहानाबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वनावर पर्वतीय क्षेत्र और अशोक कालीन गुफाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के विकास को और गति दी जाएगी.

उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन रोपवे का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है. इसके अलावा वनावर को बोधगया और राजगीर से सड़क और रेल मार्ग से जोड़ने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.

जनता दरबार के माध्यम से सुनी जाएंगी समस्याएं

डीएम छिरिड़ वाई भूटिया ने कहा कि वह जनता दरबार के माध्यम से जिले के लोगों से सीधे जुड़ेंगी और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का प्रयास करेंगी.

उन्होंने दोहराया कि जनता की समस्याओं को दबाने और फाइलों को लंबित रखने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: जहानाबाद में पिता कर रहे थे इंतजार, घर से निकला था सब्जी लेने, नहीं लौटा वापस

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन