सड़क दुर्घटना में भाई की मौत, बहन जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद : पटना-गया एनएच 83 पर जहानाबाद जिले के टेहटा ओपी के बबुरबन्ना के समीप शुक्रवार की देर शाम करीब साढे सात बजे हुई. दुर्घटना में बाइक सवार युवक वृजनंदन कुमार की मौत हो गयी जबकि उसकी बहन सुहानी कुमारी जख्मी हो गयी. जख्मी युवती का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. वहीं युवक के […]
विज्ञापन
जहानाबाद : पटना-गया एनएच 83 पर जहानाबाद जिले के टेहटा ओपी के बबुरबन्ना के समीप शुक्रवार की देर शाम करीब साढे सात बजे हुई. दुर्घटना में बाइक सवार युवक वृजनंदन कुमार की मौत हो गयी जबकि उसकी बहन सुहानी कुमारी जख्मी हो गयी. जख्मी युवती का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.
वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मृत युवक अरवल जिला के कुर्था थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी विरजू सिंह का पुत्र था. वह जहानाबाद स्थित नया टोला मुहल्ला के निवासी अपने मामा विन्देश्वर सिंह के साथ बचपन से ही रहता था. प्राप्त खबर के अनुसार युवक वृजनंदन कुमार (20 वर्ष) अपनी ममेरी बहन को बीए पार्ट वन की परीक्षा दिलाने के लिए मखदुमपुर के जगपुरा गांव स्थित अपने ननिहाल से लाने गया था. दोनों भाई बहन मोटरसाइकिल से जहानाबाद आ रहे थे.
लौटने के क्रम में बबुरबन्ना के समीप अनियंत्रित एक वाहन धक्का मार कर फरार हो गया. घायलावस्था में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए दोनों भाई-बहनों को सदर अस्पताल लाया गया जहां कुछ ही पल के बाद भाई की मौत हो गयी वहीं जख्मी बहन का इलाज चल रहा है. मृतक के परिजन रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं. वहीं चिकित्सक द्वारा इसकी सूचना थाने को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










