बाइक चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा, पीटा

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : लंबे समय से शहर में बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं. वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था. शुक्रवार को बाइक चुराने वाले गिरोह का एक सदस्य लोगों के हत्थे चढ़ गया. बड़ी संख्या में जुटी लोगों की भीड़ ने एक युवक को बाइक चोरी करने के आरोप में […]

विज्ञापन

जहानाबाद : लंबे समय से शहर में बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं. वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था. शुक्रवार को बाइक चुराने वाले गिरोह का एक सदस्य लोगों के हत्थे चढ़ गया. बड़ी संख्या में जुटी लोगों की भीड़ ने एक युवक को बाइक चोरी करने के आरोप में पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी.

सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जख्मी युवक को हिरासत में लेकर थाने गयी. बाइक चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया युवक अपना नाम मुकेश कुमार बताता है. वह शहर के उंटा मदारपुर मुहल्ले का निवासी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि काको मोड़ बस स्टैंड के समीप एक व्यक्ति अपनी बाइक खड़ी कर अपने काम में लग गया था. उसी दौरान दो युवक बाइक के पास आकर चाभी से बाइक का लॉक खोल कर गाड़ी लेकर भागने की कोशिश कर रहा था. संयोगवश बाइक मालिक की नजर युवकों की हरकत पर पड़ी.

उन्होंने हल्ला मचाया जिस पर कई लोगों की भीड़ वहां एकत्रित हो गयी. मौका पाकर एक युवक तो भाग निकला, लेकिन दूसरा मुकेश नामक युवक को भीड़ ने पकड़ कर जम कर धुनाई की. उसके पास से एक चाभी भी बरामद हुई. उसने पूछताछ के दौरान फरार हुए युवक का नाम अविनाश पुलिस को बताया है. वह भी मदारपुर का ही रहने वाला है.

उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. बाइक मालिक ने नगर थाने में घटना से संबंधित आवेदन दिया है. जिस मोटरसाइकिल की चोरी का प्रयास किया जा रहा था उसे भी थाना लाया गया है. बतादें कि शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है. पकड़े गये कथित बाइक चोर से वाहन चुराने वाले गिरोह के बारे में कई जानकारियां मिलने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन