नदी व आहर में डूबने से पांच की मौत

Updated:
विज्ञापन

हादसा . मृतकों में चार मासूम बच्चे शामिल, ग्रामीणों ने एक बच्चे को बचाया जहानाबाद : जिले के सदर प्रखंड जहानाबाद, रतनी और काको प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर बुधवार को नदी व आहर में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गयी. जिसमें चार मासूम बच्चे शामिल हैं. जबकि एक बच्चे को ग्रामीणों […]

विज्ञापन

हादसा . मृतकों में चार मासूम बच्चे शामिल, ग्रामीणों ने एक बच्चे को बचाया

जहानाबाद : जिले के सदर प्रखंड जहानाबाद, रतनी और काको प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर बुधवार को नदी व आहर में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गयी. जिसमें चार मासूम बच्चे शामिल हैं. जबकि एक बच्चे को ग्रामीणों ने बचा लिया. पहली घटना सदर प्रखंड क्षेत्र के कलपा ओपी क्षेत्र के धनौती मठिया गांव के समीप हुई. गांव निवासी तीन वर्षीय मासूम सोनु कुमार की मौत आहर में डूबने से हो गयी. बताया गया है कि आहर के समीप अपने घर से निकलकर सोनू शौच के लिए गया था.
उसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह पानी से भरे आहर में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. बच्चे के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. इधर परस बिगहा थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव निवासी संतोष राम का आठ वर्षीय पुत्र सोनू कुमार की मौत आहर में डूबने से हो गयी. जबकि रमेश विंद का आठ वर्षीय पुत्र कलेंद्र कुमार को ग्रामीणों की तत्परता से बचा लिया गया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों बच्चे गांव स्थित पोखर में स्नान कर रहे थे तभी गहरे पानी में चले गये. हालांकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक सोनू की मौत हो चुकी थी. कलेंद्र कुमार को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में ले जाया गया, जिससे उसकी जान बच गयी.
एक अन्य घटना कसवां गांव में हुई. गांव निवासी शैलेश पासवान का तीन वर्षीय पुत्र चितरंजन कुमार घर के समीप आहर में शौच करने गया था तभी वह गहरे पानी में चला गया. परिणाम स्वरूप उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला. सूचना पाकर मुखिया कांति देवी वहां पहुंची और कबीर अंत्येष्ठि योजना के तहत मृतक के परिजन को तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी. वहीं एक अन्य घटना में परसबिगहा थाना के चंधरिया गांव में आहर में डूबने से 45 वर्षीय लूटन पासवान की मौत हो गयी.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति आहर पर घास काट रहा था तभी पैर फिसलने से वह आहर में गिर गया परिणाम स्वरूप उसकी मौत हो गयी. इधर काको थानांतर्गत भेलावर ओपी क्षेत्र के शेखपुरा गांव में नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. मृतक मो. आजम (5 वर्ष) शेखपुरा गांव का निवासी था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन